IND vs ENG: कितने बजे होगा भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे मैच? नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी

IND vs ENG 1st ODI Time: भारत और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय सीरीज का काउंट डाउन शुरू हो गया है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का कड़ा टेस्ट होना है लेकिन सीनियरों के होने से ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। टी20 सीरीज में भारत को पराजित करने की वजह से इंग्लैंड की टीम के हौसले बुलंद होंगे। इन सबके बीच फैंस यह भी जानना चाहते हैं कि वनडे सीरीज के मैच कितने बजे शुरू होंगे।

IND vs ENG

IND vs ENG: पहले वनडे का टाइम

बर्मिंघम के एजबेस्टन में दोनों टीमों के बीच एकदिवसीय सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इसमें हैरी ब्रूक की टीम जीत दर्ज करते हुए इस सीरीज में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। हालांकि टी20 सीरीज की तुलना में सीरीज का टाइम बदल गया है।

भारतीय समय के अनुसार इस मैच की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर होगी। टॉस का समय 3 बजे रहेगा। वहीं इंग्लैंड के समय की बात करें, तो वहां सुबह 11 बजे टॉस होगा और आधे घंटे के बाद मुकाबले की पहली गेंद फेंकी जाएगी।

कहां देखें सीधा प्रसारण

मुकाबले का सीधा प्रसारण देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स का रुख किया जा सकता है, टीवी पर मुकाबले का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स ही करेगा। अगर ओटीटी पर मुकाबले का सीधा प्रसारण देखना है, तो इसके लिए जियो-हॉटस्टार पर जाना होगा। वहां मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन होना चाहिए।

नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी

भारतीय टीम में गिल और रोहित शर्मा ओपन करेंगे और तीसरे स्थान के लिए विराट कोहली हैं। टी20 में वैभव सूर्यवंशी थे लेकिन इस टीम में उनको शामिल नहीं किया जा सका। अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल को भी कोहली के आने से बाहर होना पड़ा है।

भारत की टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड की टीम: बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+