IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरे मैच में बारिश होगी या नहीं? जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
India vs Bangladesh Weather Updates: बांग्लादेश की टीम ने पहले मुकाबले में साबित कर दिया है कि वह किसी भी मामले में कमजोर नहीं है। ऐसे में भारत की कोशिश अब पलटवार करने की होगी।

India vs Bangladesh Weather Updates: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज भारतीय टीम के लिए अच्छा नहीं रहा। टीम को अपने पहले ही मुकाबले में एक विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा। तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में पहले मुकाबले को गंवाने के बाद भारत के लिए दूसरा मैच करो या मरो का हो गया है। सीरीज में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में सीरीज के दूसरे मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी।

भारत के लिए हर हाल में जीत जरूरी
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मीरपुर के शेर -ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा। यह वही स्टेडियम है, जहां टीम को सीरीज के पहले मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी। अगर एक बार फिर पिच स्लो रहती है तो भारतीय टीम को एक नई ऱणनीति के साथ मैदान में उतरना होगा। केएल राहुल की जगह टीम ईशान किशन को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंप सकती है।

मैच के दौरान ऐसा रहेगा मौसम
दोनों देशों के बीच यह मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में भारतीय समयानुसार साढ़े 11 बजे से खेला जाएगा। वहीं मैच के लिए टॉस का समय 11 बजे है, जहां दोनों टीमों के कप्तान अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा करेंगे। वहीं मौसम की बात करें तो मैच के दौरान ढाका में बारिश होने की संभावना बिल्कुल नहीं है। 7 दिसंबर यानी बुधवार को यहां का तापमान 29 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद जताई गई है।

रोहित कर सकते हैं टीम में बदलाव
भारतीय टीम पहले मैच में दो ऑलराउंडर और चार तेज गेंदबाज के साथ उतरी थी। शहबाज अहमद और वॉशिंगटन सुंदर को एक साथ खिलाना टीम के लिए फायदेमंद नहीं रहा। ये दोनों ही खिलाड़ी एक ही शैली के बल्लेबाज और गेंदबाज है। लिहाजा टीम के कप्तान रोहित शर्मा दूसरे मुकाबले में इन दोनों में से किसी एक खिलाड़ी को बाहर बिठा सकते हैं। केएल राहुल से विकेटकीपिंग में गलतियां हुई, ऐसे ईशान किशन को टीम में शामिल किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications