IND vs BAN: विराट कोहली के नाम हुआ टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड, जयवर्धने को छोड़ा पीछे

टी20 विश्व कप 2022 में आज के दूसरे मैच में टीम इंडिया का मुकाबला बांग्लादेश से है। इस मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। भारत की शुरुआत तो ज्यादा अच्छी नहीं रही, लेकिन कोहली और केएल राहुल ने अर्द्धशतकीय साझेदारी कर भारत को कुछ अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया है। भारत को पहला झटका 11 के स्कोर पर लग गया था, जब रोहित शर्मा सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं केएल राहुल भी 50 रन बनाकर आउट हो गए। खबर लिखे जाने तक विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर डटे हैं।

Virat Kohli

कोहली ने नाम किया विश्व रिकॉर्ड

विराट कोहली भी आज शानदार लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने बैटिंग के लिए ग्राउंड पर आते ही एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल, विराट कोहली अब टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ा है। बता दें कि टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा 1016 रन का रिकॉर्ड अभी तक महेला जयवर्धने के ही नाम था, लेकिन कोहली अब इस रिकॉर्ड से आगे निकल गए हैं। विराट ने 1017 रन को भी पार कर दिया है।

16 रन बनाकर टी20 विश्व कप के बेस्ट खिलाड़ी बने कोहली

टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में अब विराट के बाद महेला जयवर्धने 1016 रनों के साथ दूसरे स्थान पर, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 965 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी 921 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं। विराट कोहली इस लिस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उतरने से पहले दूसरे स्थान पर थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने 16 रन बना लिए तो उन्होंने महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली ने 23 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+