IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरा टी-20 मैच आज, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

IND vs BAN, Pitch Report: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय महिला टीम जीत के इरादे से दूसरे टी-20 मैच को खेलने उतरेगी। भारत और बांग्लादेश के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने अपने नाम किया था। बांग्लादेश दौरे पर भारतीय टीम को पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का आगाज भारत ने जीत के साथ किया है।

पहले मैच में मिली थी जीत

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 और में 7 विकेट खोकर 145 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। बांग्लादेश ने सिर्फ 24 के स्कोर पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए थे। बांग्लादेश की तरफ से विकेटकीपर सुल्तान ने अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन बांग्लादेश की टीम आठ विकेट खोकर 101 रन ही बना सकी और मैच को 44 रनों से हार गई।

IND vs BAN 1

कितने बजे शुरू होगा मैच

भारतीय समयनुसार यह मुकाबला 30 अप्रैल यानी मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे से शुरू किया जाएगा। इस मुकाबले के दौरान बारिश की कोई आशंका नहीं जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो आसमान साफ रहने की उम्मीद है। वहीं मैच के दौराम 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।

पिच से किसे मिलेगी मदद

बांग्लादेश की महिला और भारतीय महिला टीम के बीच यह मुकाबला सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। यह विकेट गेंदबाजों को मदद करती है। मैच की शुरुआत में पेसर्स को गेंद को हवा में घुमाने का मौका मिलेगा। पिच की धीमी प्रकृति और कुछ टर्न के कारण स्पिनर्स खेल में रहेंगे।

किसका पलड़ा है भारी

दोनों ही टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो उसमें भारतीय टीम का पलड़ा भारी दिखाई पड़ता है। भारत और बांग्लादेश महिला टीमों के बीच अब तक कुल 18 टी-20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें से 15 में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ अब तक सिर्फ तीन मुकाबले जीतने में ही कामयाब रही है। ऐसे में अपने होम ग्राउंड पर बांग्लादेश की टीम इस सीरीज में वापसी करना चाहेगी।

बांग्लादेश महिला टीम: रितु मोनी, फाहिमा खातून, निगार सुल्ताना, नाहिदा अख्तर, मुर्शिदा खातून, शोभना मोस्तरी, फरिहा त्रिस्ना, रुब्या हैदर, सुमैया अख्तर, मारुफा अख्तर, दिलारा अख्तर।

भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, दयालन हेमलता, रेणुका सिंह, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष, आशा सोभना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+