VIDEO: मोहम्मद सिराज ने नजमुल हुसैन के मुंह पर जाकर दिखाए तेवर, स्लेजिंग से की बोलती बंद

भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने स्लेजिंग करते हुए बांग्लादेश के बल्लेबाज नजमुल हुसैन शान्तों का ध्यान भटकाने का प्रयास किया। बाद में मलिक ने उनको आउट कर दिया।

SIRAJ

Ind vs Ban 2nd ODI, Mohammed Siraj Sledge: बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में करो या मरो वाले दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने जान लगा दी। मेजबान बल्लेबाजों को टीम इंडिया के युवा गेंदबाजों ने परेशान करने में कमी नहीं छोड़ी। मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक ने बल्लेबाजों को काफी बार असमंजस की स्थिति में डाला। इस बीच सिराज और बांग्लादेशी बल्लेबाज नजमुल हुसैन शान्तो के बीच कहासुनी हो गई। सिराज ने बांग्लादेश के बल्लेबाज को स्लेज किया। (Photo: Twitter Video/SS)

सिराज ने किया नजमुल हुसैन को स्लेज
बांग्लादेश की पारी के आठवें ओवर में यह घटना घटी जब सिराज गेंदबाजी कर रहे थे। नजमुल हुसैन ने उनकी गेंद को डाउन द ग्राउंड खेलते हुए सीमा रेखा से बाहर चौके के लिए भेज दिया। इसके बाद सिराज ने भी जोरदार वापसी करते हुए शान्तो को परेशान किया और बीट किया। चौथी गेंद स्विंग होकर बाहर निकली और शान्तो कुछ नहीं कर पाए। इसके बाद सिराज बल्लेबाज के मुंह के पास चले गए और उनको कुछ कहने लगे। यह घटना कैमरे पर भी देखी गई। सिराज ने बांग्लादेश के बल्लेबाज को स्लेज किया। इसके बाद शान्तो ने एक बार फिर से बल्ला चलाया। इस ओवर में उन्होंने एक और चौका जड़ते हुए यह लड़ाई अपने नाम कर ली।

Recommended Video

    IND vs BAN: Mohammed Siraj की गेंद के आगे फेल हुए Bangladeshi बल्लेबाज | वनइंडिया हिंदी *Cricket


    उमरान मलिक ने लिया सिराज का बदला
    हालांकि सिराज को शान्तो ने दो चौके जड़े लेकिन बदला उमरान मलिक ने लिया। मलिक की तूफानी गेंदबाजी के आगे नजमुल हुसैन शान्तो टिक ही नहीं पाए। उमरान मलिक ने उनको 151 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार वाली गेंद से क्लीन बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखा दी। नजमुल हुसैन शान्तो ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 21 रन बनाए। इस तरह से उमरान मलिक ने अपनी तेज गेंद से बल्लेबाज को हैरान कर दिया।


    सिराज का धमाकेदार स्पेल
    मोहम्मद सिराज ने नई गेंद के साथ शानदार स्पेल डाला। उन्होंने स्विंग और उछाल के साथ गेंदबाजी की और गेंद को आगे पिच कराने का प्रयास करते हुए बांग्लादेश के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। उनके बाद अन्य गेंदबाजों ने भी उसी आत्मविश्वास से गेंदबाजी करते हुए 70 रनों से भी कम स्कोर पर मेजबान टीम के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+