IND vs BAN: रोहित शर्मा ने किया ऐसा कारनामा जो कोई नहीं कर पाया, बनाया टेस्ट इतिहास का अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

India vs Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने धांसू प्रदर्शन करते हुए कई कीर्तिमान अपने नाम किये। भारत ने आज तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम के ऊपर लीड हासिल की और पारी भी घोषित कर दी। कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से धमाका हुआ।

रोहित शर्मा ने पारी की पहली गेंद को ही छह रनों के लिए सीमा रेखा से बाहर भेज दिया। रोहित शर्मा ने अगली गेंद को फिर से बाउंड्री से बाहर भेजकर इतिहास रच दिया और एक कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया। वर्ल्ड क्रिकेट में इससे पहले किसी भी ओपनर ने ऐसा नहीं किया था।

rohit sharma

रोहित शर्मा शुरुआती दो गेंदों में छक्के जड़ने वाले पहले ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर बैटिंग करते हुए रोहित शर्मा ने बांग्लादेशी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ डाली। रोहित के अलावा वेस्टइंडीज के कॉफ़ी विलियम्स और भारत के सचिन तेंदुलकर ने भी शुरुआती दो गेंदों में छक्के जड़ने का कारनामा किया है। सचिन ने चेन्नई में नाथन लायन को लगातार छक्के जड़े थे। हालांकि ये दोनों रोहित की तरह ओपनर नहीं थे।

कानपुर टेस्ट में चौथे दिन बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 233 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके बाद भारतीय टीम ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 285 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जवाब में खेलते हुए दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 2 विकेट पर 26 रन बनाए। अब मैच में नतीजा आ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+