IND vs BAN 1st T20I: भारत-बांग्लादेश के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच रिपोर्ट

India vs Bangladesh, 1st T20I: तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत (IND) और बांग्लादेश (BAN) के बीच रविवार, 6 अक्टूबर को महामुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत ग्वालियर के ग्वालियर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी। इस रोमांचक एक्शन से पहले पिच रिपोर्ट के बारे में जान लेते हैं, जोकि दोनों टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती और अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 सीरीज में अपनी लय जारी रखना चाहेगा। दूसरी ओर, बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद दमदार वापसी की तलाश में होगा।

Arshdeep Singh and Ravi Bishnoi

ग्वालियर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
ग्वालियर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच अपने पहले टी20 मैच की मेजबानी करेगी। हाल ही में इस पिच पर मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग के मैच खेले गए थे। सभी मैच हाई-स्कोरिंग रहे और गेंदबाजों को लगभग कोई मदद नहीं मिली। भारत के अन्य मैदानों की तरह यहां भी अच्छी बल्लेबाजी पिच की उम्मीद है।

भारत की संभावित XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी/वाशिंगटन सुंदर, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, मयंक यादव

बांग्लादेश की संभावित XI: तंजीद हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन सैंटो (कप्तान), तौहीद ह्रदय, महमूदुल्लाह, जैकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम/तस्किन अहमद

कप्तानी को लेकर क्या बोले सूर्यकुमार
टीम इंडिया के कप्तान सुर्यकुमार यादव ने मैच से पहले कहा कि, 'इस नई भूमिका का वास्तव में आनंद ले रहा हूं। जब मैं MI में रोहित भाई की कप्तानी में खेल रहा था, तो मैं उस समय जो भी महसूस करता था, उसे देता था। भारत के लिए भी अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैंने पहले श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी कप्तानी की थी। मैंने अन्य कप्तानों से सीखा है कि टीम को कैसे आगे बढ़ाया जाए।

ये भी पढ़िए- IND vs BAN 1st T20I, Dream11 Today: भारत-बांग्लादेश मैच की ये है सबसे धांसू ड्रीम XI टीम, कमाई का बड़ा मौका?

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रियान पराग, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश रेड्डी, हर्षित राणा।

बांग्लादेश टीम: लिट्टन दास (विकेटकीपर), तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदयोय, महमुदुल्लाह, जैकर अली, मेहदी हसन मिराज, ऋषद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान अहमद, तन्ज़ीम हसन साकिब, महेदी हसन, शोरफुल इस्लाम, रकीबुल हसन, परवेज़ हुसैन इमोन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+