IND vs BAN 1st T20I, Dream11 Today: भारत-बांग्लादेश मैच की ये है सबसे धांसू ड्रीम XI टीम, कमाई का बड़ा मौका?

India vs Bangladesh, 1st T20I: दो मैचों की टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारत अब तीन मैचों की टी-20 सीरीज में बांग्लादेश की मेजबानी करने के लिए तैयार है। सीरीज का पहला मैच आज यानी रविवार को ग्वालियर के न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में होगा। एक्शन से पहले आज की ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।

सूर्यकुमार यादव मेजबान टीम की अगुवाई कर रहे हैं, जिसमें कई युवा खिलाड़ी हैं क्योंकि कई पहली पसंद के खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। दूसरी ओर बांग्लादेश टी20I टीम शाकिब अल हसन के बिना मैदान पर नजर आएगी।। भारत का लक्ष्य दबदबा बनाए रखने का होगा, जबकि बांग्लादेशी टीम वापसी की उम्मीद से मैदान पर उतरेगी।

hardik pandya suryakumar yadav

बांग्लादेश के खिलाफ मजबूत स्थिति में टीम इंडिया
भारत (IND) बनाम बांग्लादेश (BAN) का पहला T20I में आज 06 अक्टूबर, 2024 को शाम 7 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो आमने-सामने का रिकॉर्ड भारत के पक्ष में है। मेन इन ब्लू ने 14 में से 13 मैचों में बांग्लादेश को हराया है और केवल एक बार हारे हैं।

भारत बनाम बांग्लादेश के पहले टी-20 मैच की ड्रीम-11 टीम

  • विकेटकीपर: संजू सैमसन, लिट्टन दास
  • बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा
  • ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिशाद हुसैन, मेहदी हसन मिराज
  • गेंदबाज: मुस्तफिजुर रहमान, मयंक यादव, तनजीम हसन साकिब
  • कप्तान सूर्यकुमार यादव
  • उपकप्तान: मेहदी हसन मिराज

ये भी पढ़िए- IND vs BAN, 1st T20I: भारत-बांग्लादेश के पहले टी-20 मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें ग्वालियर का वेदर अपडेट

भारत टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रियान पराग, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश रेड्डी, हर्षित राणा।

बांग्लादेश टीम: लिट्टन दास (विकेटकीपर), तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, महेदी हसन, शोरफुल इस्लाम, रकीबुल हसन, परवेज़ हुसैन इमोन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+