IND vs AUS: एडिलेड में करारी हार के बाद क्या शमी जा रहे ऑस्ट्रेलिया? रोहित शर्मा का बड़ा फैसला
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुश्किल हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-1 की बराबरी पर ली है। तीन दिन में ही मैच समाप्त हो गया।
मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया भेजे जाने की मांग लगातार देखने को मिली है। हाल ही में वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में नजर आए थे। ऑस्ट्रेलिया में बचे हुए मैचों के लिए उनको टीम में जगह देने के सवाल पर रोहित शर्मा की तरफ से एक बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

शमी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान घुटने में सूजन आई है, रोहित शर्मा ने कहा कि हम करीबी से इसकी मोनिटरिंग कर रहे हैं। हम शमी के ऊपर प्रेशर नहीं डालना चाहते। शमी के लिए दरवाजे खुले हैं, वह यहाँ आकर खेल सकते हैं। अभी हम उनकी निगरानी रख रहे हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में ऐसी खबरें भी सामने आई है कि शमी का वीजा रेडी है और वह ऑस्ट्रेलिया जाने वाले हैं। शमी की किट ऑस्ट्रेलिया भेजे जाने की खबरें भी सामने आई हैं। रोहित शर्मा की बातों का विश्लेषण किया जा, तो उन्होंने साफ़ तौर पर मना नहीं किया है। इसका मतलब है कि वह ऑस्ट्रेलिया रवाना हो सकते हैं। आने वाले मैचों में शमी को खेलते हुए देखा जा सकता है।
पर्थ टेस्ट में धमाकेदार अंदाज में खेलने वाली भारतीय टीम की यहाँ कलई खुल गई। बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप साबित हो गए। टीम इंडिया के खिलाड़ी पिंक बॉल में कंगारू गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए। बल्लेबाजी क्रम फेल होने से गेंदबाजों के ऊपर दबाव आ गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 180 रन बनाए। जवाब में पहली पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 337 रन बनाकर आउट हो गई। इस दौरान ट्रेविस हेड के बल्ले से तूफानी शतकीय पारी आई और भारत की हार में अहम भूमिका निभाई। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 175 रन बनाए। जवाब में बिना विकेट गंवाए 19 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications