IND vs AUS: रोहित-कोहली के अलावा कौन बाहर? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसी है भारत की टी20 टीम
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के अंतिम मुकाबले में भले ही टीम इंडिया ने धांसू जीत दर्ज कर ली लेकिन सीरीज को मेजबान टीम के नाम ही रही है। ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से भारत को पराजित कर दिया। दो मैच लगातार जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने भारत का काम तमाम कर दिया था। अब टी20 सीरीज खेली जाएगी।
टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों बाहर रहेंगे। उनके अलावा भी कुछ बदलाव और देखने को मिलने वाले हैं। यह टीम ऐसी है, जिससे ऑस्ट्रेलिया की राह आसान नहीं कही जा सकती है।

IND vs AUS: कौन है बाहर
एक और बड़ा बाहर होगा, वह केएल राहुल का है। केएल राहुल 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से टी20 टीम से बाहर हैं। वह टेस्ट और वनडे टीमों में नियमित बने हुए हैं। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा भी टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। इन दोनों को भी अब पांच मैचों की इस सीरीज में नहीं देखा जाएगा।
एकदिवसीय सीरीज में ध्रुव जुरेल टीम में थे लेकिन केएल राहुल की वजह से उनको खेलने का मौका नहीं मिला था। अब वह टी20 सीरीज में भी नहीं हैं। वहां भी बड़ा बदलाव है। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल के साथ भी कुछ यही कहानी है, उनको भी वनडे में चुना गया और खेलने का मौका नहीं मिला, अब टी20 से बाहर हैं।
IND vs AUS: किन प्लेयर्स का दिखेगा धमाल
सबसे बड़ा बदलाव तो कप्तानी में हुआ है, शुभमन गिल अब उपकप्तान हैं और सूर्यकुमार यादव टीम को लीड करने वाले हैं। सूर्या एकदिवसीय टीम में शामिल नहीं थे। उनके अलावा तूफानी ओपनर अभिषेक शर्मा भी हैं और तिलक वर्मा के रूप में भी एक तगड़ा बल्लेबाज टीम में होगा।
चैम्पियंस ट्रॉफी में शामिल वरुण चक्रवर्ती को टीम से बाहर रखा गया था, अब वह टीम में आए हैं और जसप्रीत बुमराह रेस्ट करने के बाद टी20 प्रारूप से वापसी कर रहे हैं। उनके अलावा रिंकू सिंह और संजू सैमसन के रूप में दो विशेषज्ञ बल्लेबाज भी टीम में हैं, जो अच्छी फॉर्म में भी चल रहे हैं। शुभमन गिल, अक्षर पटेल, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जैसे खिलाड़ी वनडे और टी20 दोनों टीमों में शामिल किये गए थे।
भारत की टी20 टीम
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, नितीश रेड्डी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।












Click it and Unblock the Notifications