IND vs AUS: इंदौर टेस्ट में उतरते ही कोहली ने की सचिन, धोनी की बराबरी, तीनों के नाम है बड़ा रोचक रिकॉर्ड
Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर टेस्ट मैच में कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए घरेलू जमीन पर 200वां इंटरनेशनल मैच खेला है। उनसे पहले सिर्फ दो भारतीय लीजेंड ऐसा कर पाए हैं

IND vs AUS: भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम एक और बड़ी उपलब्धि तब दर्ज हो गई जब वे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में प्लेइंग 11 में उतरे। कोहली इसके साथ ही घरेलू जमीन पर 200वां इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी बन गए।
कोहली से पहले ये रिकॉर्ड भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। ये दोनों ही भारतीय क्रिकेट की महानतम शख्सियतों में एक हैं। विराट कोहली ने घर में अब तक 199 मैचों में 221 पारियों में 58.22 की औसत से 10,829 रन बनाए हैं। उन्होंने 254 नाबाद के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ घर पर 34 शतक और 51 अर्धशतक बनाए हैं।
मजे की बात है कि कोहली, सचिन और विराट ने घर पर खेले अपने 100वें इंटरनेशनल मैच में मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। हालांकि इस बार दबाव विराट पर है क्योंकि वे सफेद गेंद क्रिकेट में फॉर्म वापसी के बावजूद टेस्ट क्रिकेट में जूझ रहे हैं। वे 2020 से लंबे प्रारूप में बड़े रन की तलाश कर रहे हैं।
अच्छी बात है कि दिल्ली में दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में 44 और 20 रनों के दौरान विराट पूरी तरह से नियंत्रण में दिखे और टीम इंडिया को उम्मीद होगी कि वे रनों के सूखे को अब खत्म करें। ये 7 जून से लंदन में खेले जाने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल्स के लिए भी अहम है जहां भारत के पहुंचने के काफी चांस बन चुके हैं। उसके लिए भारत को इंदौर में एक और जीत की दरकार है।
फिलहाल विराट ने इस सीरीज की तीन पारियों में 25.33 की औसत से 76 रन बनाए हैं। तीसरा मैच भारतीय टीम के साथ दो बदलाव भी लाया है। केएल राहुल की जगह पर शुभमन गिल को उतारा गया है और मोहम्मद शमी की जगह उमेश यादव को लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications