IND vs AUS: दोहरे शतक से चूके उस्मान ख्वाजा, भारत के खिलाफ 400 से अधिक गेंद खेलने वाले बने 8वें प्लेयर
अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 180 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अक्षर पटेल ने उनका विकेट लिया है। उस्मान ख्वाजा इस दौरान डबल सेंचुरी से चूक गए हैं।

अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा अपने टेस्ट करियर की पहली डबल सेंचुरी से चूक गए हैं। ख्वाजा का विकेट अक्षर पटेल ने लिया है। लोकल बॉय अक्षर पटेल ने उस्मान ख्वाजा को 180 रनों पर आउट कर दिया है। आउट होने से पहले ख्वाजा ने 422 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौकों की मदद से 180 रन की पारी खेली। ख्वाजा अपने टेस्ट करियर के सर्वोच्च स्कोर को भी ब्रेक करने से चूक गए, जो कि 195 रन है। उस्मान ख्वाजा ने मोटेरा की पिच पर 10 घंटे से अधिक समय तक बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने भारत के खिलाफ एक विशेष रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
उस्मान ख्वाजा की विशेष पारी
दरअसल, उस्मान ख्वाजा भारत के खिलाफ एक पारी में 400 से अधिक गेंदों का सामना करने वाले 8वें विदेशी खिलाड़ी बने हैं। भारत के खिलाफ सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हाशिम अमला ने साल 2010 में नागपुर टेस्ट के दौरान 473 गेंदों का सामना किया था, जिसमें उन्होंने 253 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा उस्मान ख्वाजा ने भारत में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए तीसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया है। ख्वाजा से पहले मैथ्यू हेडन ने 2001 में चेन्नई टेस्ट के दौरान 203 रन और डीन जोन्स ने 1986 में 210 रन की पारी खेली थी। ख्वाजा ने इस दौरान स्टीव स्मिथ के रिकॉर्ड को ब्रेक किया है, जिनका भारत में हाईएस्ट टेस्ट स्कोर 178 है जो उन्होंने 2017 में बनाया था।
दूसरी बार डबल सेंचुरी से चूके ख्वाजा
आपको बता दें कि आज उस्मान ख्वाजा के पास अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाने का शानदार मौका था, लेकिन वो इससे चूक गए। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है जब उस्मान ख्वाजा दोहरे शतक के इतना करीब जाकर उससे चूक गए हैं। इससे पहले जनवरी 2023 में भी उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 195 रन बनाए थे। हालांकि वहां वो आउट नहीं हुए थे बल्कि बारिश से बाधित मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पारी घोषित कर दी थी। इसके साथ ही उस्मान ख्वाजा पारी की घोषणा के कार दशक में बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक से चूकने वाले पहले क्रिकेटर होने का दुर्भाग्यपूर्ण रिकॉर्ड हासिल किया था।












Click it and Unblock the Notifications