IND vs AUS: 'मैं इस उम्मीद से यहां नहीं आया था', पहले टेस्ट से बाहर होने के बाद ट्रेविस हेड ने कैसा महूसस किया
Travis Head in BGT: ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट ने ट्रेविस हेड को पहले टेस्ट मैच से बाहर करके काफी आलोचना झेली। वह मैच ऑस्ट्रेलिया पारी की हार से हारा था। इस फैसले ने सबको एकमत से चौंकाया था।

BGT 2023: ऑस्ट्रेलियाई टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अगर एक बार भी भारत पर पलटवार करती दिखी है तो वह है दिल्ली टेस्ट मैच के दूसरे दिन कंगारूओं की दूसरी पारी जिसमें ट्रेविस हेड (Travis Head) ने चोटिल वॉर्नर की जगह पर ओपनिंग करते हुए केवल 46 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली थी। यह पारी महज तुक्का नहीं थी क्योंकि ये बल्लेबाज ऐसी विस्फोटक टेस्ट पारियों को अंजाम देने के लिए बहुत चर्चित है। हेड ने कंगारूलैंड पर ऐसी तूफानी पारियां खेली हैं कि अगर भारत में एक और पारी इस मिजाज की आ जाए तो ऑस्ट्रेलिया इन चुनौतीपूर्ण पिचों पर काउंटरअटैक कर सकता है।
इस तरह के बल्लेबाज को आप नजरअंदाज नहीं कर सकते लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट ने उनको पहले टेस्ट मैच से बाहर करके काफी आलोचना झेली। वह मैच ऑस्ट्रेलिया पारी की हार से हारा था। इस फैसले ने सबको एकमत से चौंकाया था।
मैंने यहां पर ये उम्मीद नहीं की थी
नई दिल्ली में रिपोर्टरों से बात करते हुए हेड ने खुद को ड्रॉप किए जाने पर बात की और कहा, मैंने यहां पर ये उम्मीद नहीं की थी लेकिन दूसरी बार मौका मिलना सही रहा। अब मौका को पूरा भुनाने की बात है। हर किसी की अपनी राय होती है। मैं कोचिंग स्टॉफ और सिलेक्टरों की इज्जत करता हूं और मेरे उनसे बहुत मजबूत रिश्ते हैं। ऐसे में दोनों ओर की अपनी राय भी हो सकती है तो ठीक है वो समझ आती है।
हेड ने कहा कि नागपुर टेस्ट के दौरान का वो एक सप्ताह भले ही उनके मुताबिक नहीं गया लेकिन बाद में वे वो सब कर रहे थे जिससे उन्हें प्यार हैं। उनकी तैयारियों मजबूत थी और अगले मौके के लिए रेडी थे। वे फिलहाल खुद तो बेहतरीन स्थिति में पा रहे हैं।
किसी भी नंबर पर खेलने के लिए रेडी
उन्होंने यह भी कहा कि वे किसी भी क्रम पर आकर बैटिंग कर सकते हैं लेकिन उम्मीद है वे वार्नर की चोट के चलते फिर से ओपन करें। उन्होंने, ईमानदारी से कहूं तो पहला टेस्ट मिस करने के बाद अब मैं टीम की जरूरत के हिसाब से कहीं पर भी बैटिंग करने के लिए रेडी हूं। मैं यहां पिछली पारी की तरह ओपनिंग करने की उम्मीद से तो नहीं आया था लेकिन अब में किसी भी नंबर पर खेलने के लिए रेडी हूं।












Click it and Unblock the Notifications