IND vs AUS: दिल्ली में दिल जीत सकते हैं विराट कोहली, सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया को दी चेतावनी

Border Gavaskar Trophy Virat Kohli: विराट कोहली के पास दिल्ली में होने जा दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाकर रेड बॉल क्रिकेट में शतक का सूखा खत्म करने का सुनहरा मौका होगा। भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर को उम्मीद है कोह

IND vs AUS

IND vs AUS 2nd Test: भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद उस सीरीज की शुरुआत बड़ी बढ़िया की है जिसमें कांटे की टक्कर होने की उम्मीद मानी जा रही थी लेकिन कंगारू पहले मुकाबले में एकतरफा हारे। उनसे पलटवार की उम्मीद रहेगी लेकिन विराट कोहली से भी कुछ ऐसी ही उम्मीदें की जा रही हैं। जी हां, महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के बारे में एक बड़ा बयान दिया है। कोहली दिल्ली के हैं और भारत दूसरा मुकाबला यहीं पर खेलने जा रहा है जिसके लिए गावस्कर को यकीन है कि कोहली के लिए यह एक सुखद घर वापसी होगी।

जब भारत 17 फरवरी को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चार मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा तो कोहली का टारगेट सेंचुरी होगी। भारत और श्रीलंका के बीच 2017 की श्रृंखला के तीसरे टेस्ट में कोहली ने दिल्ली में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 243 रन बनाया था। वनडे और टी20 में शतक लगाकर फॉर्म वापसी का बिगुल बजाने वाले कोहली खेल के सबसे लंबे और पुराने प्रारूप में अपने शतक के सूखे को समाप्त करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 34 वर्षीय ने सितंबर 2022 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार शतक जड़े पर बगैर टेस्ट शतक के फॉर्म अधूरी ही मानी जाएगी।

कोहली नागपुर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की श्रृंखला के पहले मैच में कोहली सस्ते में आउट हो गए। लेकिन महान ओपनर गावस्कर का मानना ​​है कि कोहली टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने से एक अच्छी पारी दूर हैं और उनका मानना ​​है कि पूर्व भारतीय कप्तान घर में शतक के अपने लंबे इंतजार को खत्म कर सकते हैं।

गावस्कर ने इंडिया टुडे को बताया, "देखिए, अभी सिर्फ एक पारी हुई है और तीन और टेस्ट मैच बाकी हैं। उनके कद के खिलाड़ी से हर मैच में स्कोर करने की उम्मीद की जाती है। लेकिन यह सिर्फ एक पारी थी और मुझे लगता है कि उनके घरेलू मैदान पर वे शतक के साथ वापसी कर सकते हैं।"

नागपुर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में डेब्यू करने वाले टॉड मर्फी की गेंद पर आउट होने वाली भारतीय रन मशीन 26 गेंदों में 12 रन बना सकी लेकिन रोहित ने बताया इस पिच पर कैसे शतक लगाया जाता है। रोहित ने बहुत ही तेज शुरुआत करते हुए बाद में सबसे निचेल गियर पर बैटिंग की थी। भारत ने शनिवार को एक पारी और 132 रनों से मैच जीत लिया।

वैसे कोहली ने लगभग 50 की औसत के साथ टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1694 रन बनाए हैं। लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान ने आखिरी बार 2019 में टेस्ट शतक दर्ज किया था और वो भी बांग्लादेश के खिलाफ अपने घर में। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दौरान इस दिग्गज क्रिकेटर के शतक के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25,000 रन पूरे करने की भी उम्मीद है। टेस्ट में कोहली ने 105 मैचों में 27 शतक और 28 अर्धशतक के साथ 8,131 रन बनाए हैं। वे अपने सुनहरे करियर में कम से कम दस हजार टेस्ट रन तो बनाना ही चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+