VIDEO: स्टीव स्मिथ ने चीते की तरह उछलकर एक हाथ से पकड़ा कैच, हार्दिक पांड्या रह गए भौचक्के

हार्दिक पांड्या के बल्ले का किनारा लेकर गेंद स्लिप में गई थी और एक मुश्किल कैच पकड़कर स्मिथ ने उनको पवेलियन भेज दिया।

Steve Smith

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने विशाखापट्टनम में भारत के खिलाफ धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किया। टीम इंडिया की बल्लेबाजी को स्टार्क ने पूरी तरह से ध्वस्त करते हुए 117 के कुल स्कोर पर पूरी टीम को आउट कर दिया। स्टार्क की सफलता के पीछे ऑस्ट्रेलिया के फील्डरों का भी अहम योगदान रहा। इसमें स्टीव स्मिथ का एक कैच काफी चर्चा में है जिसे पकड़ते हुए उन्होंने हार्दिक पांड्या को वापस पवेलियन की राह दिखाई।

भारतीय टीम के 4 विकेट 48 रनों के कुल स्कोर पर गिरने के बाद हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए थे लेकिन उनको मिचेल स्टार्क ने 1 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। स्टार्क से ज्यादा इस विकेट का क्रेडिट दूसरी स्लिप में खड़े स्टीव स्मिथ को जाता है। स्मिथ ने थर्डमैन की तरफ हवा में निकली गेंद को पकड़ने के लिए अपनी दाएंईं तरफ गोता लगा दिया और एक हाथ से कैच लपक लिया। वह इस कैच को हवा में डाइव लगाते हुए पकड़ने में सफल रहे। इस तरह पांड्या को वापस पवेलियन की राह देखनी पड़ी।

स्टीव स्मिथ का यह कैच सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो गया। रोहित शर्मा का कैच भी स्मिथ ने स्लिप में पकड़ा था। रोहित के बल्ले का किनारा लेकर गेंद लहराते हुए स्लिप में गई और स्मिथ ने दूसरे प्रयास में कैच पकड़ लिया। मिचेल स्टार्क ने 5 विकेट झटके और 53 रन खर्च किये। इस तरह उन्होंने भारतीय बल्लेबाजी की पूरी तरह कमर तोड़ दी।

टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली थे। कोहली ने 31 रनों की पारी खेली। हालांकि वह घरेलू मैदानों पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में रिकी पोंटिंग को पार करने से चूक गए। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर नम्बर एक और रिकी पोंटिंग नम्बर दो पर हैं। टीम इंडिया 117 रन के कुल स्कोर पर आउट हो गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने शिकंजा कस दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+