IND vs AUS: पत्नी अनुष्का शर्मा के सामने विराट कोहली ने रचा इतिहास, नाम दर्ज हुआ एक और महारिकॉर्ड
IND vs AUS Semi Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहली पारी में 264 रन बनाए। पारी के दौरान भारतीय दिग्गज विराट कोहली ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया, वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए।
विराट कोहली ने रचा इतिहास (IND vs AUS Semi Final)
विराट कोहली के अब 559 मैचों में 335 कैच हैं। मैच से पहले वे 333 कैच के साथ राहुल द्रविड़ के बाद दूसरे स्थान पर थे, जिनके नाम सभी प्रारूपों में 334 कैच हैं। द्रविड़ ने भारत के लिए खेलते हुए 332 कैच लिए और एशिया XI और वर्ल्ड XI के लिए खेलते हुए दो और कैच लिए। जोस इंगलिस का कैच लपकते ही विराट कोहली ने इतिहास रचने का काम किया।

कोहली के नाम दर्ज हुआ महारिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज-विकेटकीपर जोश इंग्लिश ने बैकफुट पर आकर गेंद को कोहली की ओर पंच किया, जिन्होंने आसान कैच लपका। इसके बाद उन्होंने लॉन्ग-ऑन पर नाथन एलिस को कैच कर लिया। इस मुकाबले को देखने के लिए विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी स्टैंड में मौजूद थीं। अनुष्का शर्मा के सामने विराट कोहली ने ये महारिकॉर्ड अपने नाम किया।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच
इंगलिस के इस कैच ने विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच लेने वाला खिलाड़ी बना दिया है। हाल ही में उन्होंने भारत में सबसे ज्यादा कैच लेने का मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को शुरुआत में ही दो बड़े जीवनदान मिले। जबकि शुभमन गिल अपनी पारी को ज्यादा बड़ा नहीं बना सके।












Click it and Unblock the Notifications