IND vs AUS: अहमदाबाद की ये पिच कब क्या करेगी, रोहित को भी नहीं पता, बात करते हुए नर्वस हुए कप्तान- VIDEO

अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद निकली है जिस पर आगे क्या होगा ये कहना मुश्किल है। कप्तान रोहित शर्मा ने पिच पर जब बात की तब उनके चेहरे पर नर्वस भरी मुस्कान थी।

IND vs AUS

Ahemdabad Pitch: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अहमदाबाद टेस्ट मैच से पहले पिच को लेकर कई तरह की बातें की जा रही थी। अधिकतर लोगों का मानना था कि अब पिच की इतनी बातें हो चुकी हैं कि शायद ही नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रैंक टर्नर देखने को मिले। दूसरी बात यह भी थी कि भारत इंदौर की पिच पर नाथन लियोन के सामने ढेर हो गया था। ऐसे में एक और रैंक टर्नर भारत के ऊपर भी एक और पलटवार को खतरा भी लेकर आती। फिर आखिर में वही हुआ जिसकी उम्मीद थी क्योंकि अहमदाबाद में सीरीज का बेस्ट बैटिंग देखने को मिला।

पिच सबसे अलग निकली

पिच सबसे अलग निकली

लेकिन भारत के लिए दुर्भाग्य की बात रही कि यहां स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और रोहित मुंह देखते रह गए क्योंकि पिच को देखकर वे साफ नहीं जान पा रहे थे कि यहां कब गेंद टर्न लेगी। ऐसी पिचों पर आमतौर पर दो ढाई दिन तक बल्लेबाजी का जलवा रहता है लेकिन बाद में स्पिन गेंदबाजी मुख्य हथियार के तौर पर एक्शन में आ जाती है। ऐसे में जब रोहित ने टॉस जीता तो उनके चेहरे पर खिसायाहट भरी मुस्कान थी। वे उम्मीद जता रहे थे कि ये पिच पांचों दिन एक जैसी रहे।

नहीं पता ये कब टर्न लेना शुरू कर देगी

नहीं पता ये कब टर्न लेना शुरू कर देगी

रोहित ने टॉस के समय कहा, "हमने तीन मैचों के दौरान पिच को ज्यादा तवज्जों नहीं दिया। ये वाली पिच अच्छी लग रही है। मुझे नहीं पता कि ये कब टर्न लेना शुरू कर देगी। पिच बढ़िया लगती है, उम्मीद है (नवर्स भरी मुस्कान के साथ) कि पांचों दिन ऐसी ही रहेगी (हसंते हुए)।" इसके बाद हर्षा भोगले कहते हैं, "क्योंकि आपको दूसरी बैटिंग करनी है।"

यहां देखें वीडियो-

इसके बाद जैसे ही मैच शुरू हुआ तो पिच ने बल्लेबाजों के पक्ष में झुकाव दिखाया लेकिन भारतीय गेंदबाजी में मोहम्मद शमी की बढ़िया बॉलिंग के चलते टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को कमांडिंग पोजीशन नहीं लेने दी क्योंकि शमी ने मार्नस लाबुशेन और पीटर हैंडसकॉम्ब जैसे दो काफी काबिल बल्लेबाजों को बोल्ड किया। पहले दिन खबर लिखे जाने तक चाय के बाद के खेल में ऑस्ट्रेलिया ने 77 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना लिए थे।

Recommended Video

    Ind vs Aus: PM Narendra Modi पहुंचे Ahmedabad Stadium, खिलाड़ियों से की मुलाकात | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+