IND vs AUS: रोहित शर्मा ने किस 'पर्सनल मैसेज' के साथ ईशान को मैदान पर भेजा? कप्तान ने किया बताने से इंकार

Rohit Sharma Personal Talk: रोहित शर्मा ने ईशान किशन को तब मैदान पर संदेश के साथ भेजा जब चेतेश्वर पुजारा और अक्षर पटेल बैटिंग कर रहे थे। रोहित ने इसको पर्सनल बातचीत बताया है।

rohit sharma

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में हुए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम में थोड़े परेशान लग रहे थे। तब क्रीज पर भारत की दूसरी पारी चल रही थी और चेतेश्वर पुजारा पूरी कोशिश कर रहे थे कि वे अक्षर पटेल के साथ मिलकर एक बढ़िया साझेदारी पूरी करें लेकिन रोहित थोड़े तंग मूड में थे। उन्होंने इशारे से ईशान किशन को बुलाया जो इस स्क्वॉड में एक और विकेटकीपर हैं। किशन फिर रोहित का मैसेज लेकर पुजारा और अक्षर के पास जाते है। कमेंट्री में इस बात को लेकर बहुत ही उत्सुकता होती है कि रोहित ने किशन से क्या कहा।

बताने से साफ इंकार कर दिया

बताने से साफ इंकार कर दिया

मजेदार बात ये है कि एक ओवर बाद पुजारा आगे बढ़कर नाथन लियोन की गेंद पर मिड ऑफ पर छक्का मार देते हैं और सबको लगता है यही वो संदेश होगा जो रोहित ने दिया। हालांकि कुछ समय बात चेतेश्वर विकेट के पीछे लेग साइड में स्टीवन स्मिथ द्वारा लिए गए हैरतअंगेज कैच से हैरान होकर वापस लौट जाते हैं। पर ये सबने देखा कैसे पुजारा के छक्के ने रोहित के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी थी। हालांकि मामला कुछ और लगता है क्योंकि रोहित ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेस में ये बताने से साफ इंकार कर दिया कि उन्होंने क्या मैसेज पहुंचाया था।

मैसेज पर्सनल था!

मैसेज पर्सनल था!

रोहित का कहना है कि मैसेज पर्सनल था तो वे यहां बता नहीं सकते। बार-बार आग्रह करने पर भी रोहित ने कहा मैसेज बहुत ही पर्सनल था तो वे क्या बताएं। रोहित ने कहा, काफी पर्सनल बात थी। इसका खेल से कोई मतलब नहीं था। ये बहुत ही पर्सनल बातचीत थी। अगर ये कोई रणनीतिक बात होती तो मैं निश्चित तौर पर आपको बता चुका होता लेकिन ये तो बहुत ही पर्सनल बात थी।

बात थोड़ी हैरान करती है

बात थोड़ी हैरान करती है

भारतीय कप्तान की बात थोड़ी हैरान करती है कि वे बात इतनी ही पर्सनल थी तो उन्होंने मैच के दौरान ईशान किशन को क्यों भेजा? पुजारा और पटेल भारत के लिए बल्लेबाजी कर रहे थे तो उनसे कुछ भी उस समय जो कहा जाएगा वह खुद ही सार्वजनिक उत्सुकता का विषय बन जाएगा। पर्सनल बातें मैदान में कैमरों के सामने ऐसे नहीं पहुंचाई जाती। वे या तो कैमरों से दूर ड्रेसिंग रूम में की जाती हैं। खैर रोहित की ये पर्सनल बात भविष्य में किसी मनोरंजक शो या इंटरव्यू में अब ईशान किशन से जरूर पूछी जाएगी।

मैच की बात करें तो रोहित श्रेयस अय्यर की तेज पारी से भी काफी खुश दिखाई दिए क्योंकि उनका मानना है कि इस पिच पर काउंटर अटैक बहुत जरूरी है। हर किसी का ब्रेव होने का अपना स्टाइल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+