Ind vs Aus: रोहित की एंट्री, यशस्वी की छुट्टी, ये होगी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की सबसे खतरनाक प्लेइंग XI?

Ind vs Aus, India Strongest XI: भारतीय क्रिकेट टीम 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे मैच खेलेगी। तीन मैचों की इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। वनडे फॉर्मेट में भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे से ठीक पहले रोहित शर्मा की कप्तानी छीन ली गई है। अब टीम के नए कप्तान शुभमन गिल होंगे।

शुभमन गिल को बनाया गया टीम का नया कप्तान (Ind vs Aus, India Strongest XI)

शुभमन गिल को भारत के वनडे कप्तान के रूप में चुना गया है। वनडे में वह पहली बार बतौर कप्तान मैदान पर उतरने वाले हैं। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद यह चौंकाने वाला फैसला लिया है। जिसमें रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से हटा दिया गया है। हालांकि, रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली दोनों टीम का हिस्सा हैं।

Ind vs Aus 1

प्लेइंग इलेवन में होगा कौन-कौन?

टेस्ट और टी-20 से संन्यास ले चुके ये दोनों दिग्गज अब केवल वनडे क्रिकेट में एक्टिव हैं। भारत की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो भारतीय टीम अपने सफल टॉप पांच बल्लेबाजों पर कायम रहेगी। कप्तान गिल सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा के साथ साझेदारी करेंगे, जबकि विराट कोहली नंबर तीन पर उतरेंगे। उप-कप्तान श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर केएल राहुल क्रमशः नंबर चार और पांच पर बल्लेबाजी करेंगे।

नितीश कुमार रेड्डी को मिल सकता है डेब्यू का मौका

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में नितीश कुमार रेड्डी अपना वनडे डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन के कारण अक्षर पटेल को रवींद्र जडेजा से आगे चुना गया है। स्पिन गेंदबाजी में कुलदीप यादव पहले पसंद के स्पिनर के रूप में टीम में अपनी जगह बनाएंगे। तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह करेंगे।

पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+