IND vs AUS: पैट कमिंस करेंगे भारतीय टीम को टारगेट, अगले महीने सीरीज के लिए किया अहम ऐलान

Pat Cummins: ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत दौरे पर आएगी। टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को तीन वनडे मैचों की सीरीज में खेलना है। इस दौरे से पहले कंगारू टीम के लिए एक अच्छी खबर भी सामने आई है। पैट कमिंस भारत के खिलाफ सीरीज से वापसी कर सकते हैं।

एशेज सीरीज में चोट लगने के बाद भी कमिंस खेलते रहे थे लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान वह नहीं खेलेंगे। भारत दौरे तक फिट होकर वह मैदान पर वापसी कर सकते हैं। कमिंस का कहना है कि उनकी चोट ज्यादा गहरी नहीं है और वर्ल्ड कप से पहले होने वाले मैचों में वह वापसी करेंगे।

pat cummins

कमिंस का यह भी कहना है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वह टीम के साथ रहेंगे। वहां खेलने को लेकर उन्होंने स्थिति साफ़ नहीं करते हुए भारत दौरे की तरफ इशारा किया। इससे समझा जा सकता है कि वह दक्षिण अफ्रीका दौरे पर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहेंगे।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि चोट गहरी नहीं थी लेकिन जब लगी थी, तब दर्द था। पहले दिन काफी दर्द महसूस हुआ था और बल्लेबाजी के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ था। गौरतलब है कि वनडे वर्ल्ड कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज में खेलने के लिए आएगी। पैट कमिंस बतौर कप्तान टीम के साथ मौजूद रहेंगे।

टेस्ट कप्तान के बाद कमिंस को सीमित ओवर कप्तान बनाया गया। आरोन फिंच के संन्यास की वजह से ऐसा हुआ था। इस खाली जगह को भरते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस को नेतृत्व देने का निर्णय लिया था। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड में एशेज सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराकर लौटी है।

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 और वनडे सीरीज में खेलने वाली है। सीमित ओवर सीरीज इस महीने के अंत में शुरू हो जाएगी। दक्षिण अफ़्रीकी टीम की घोषणा भी कर दी गई है। देखना होगा कि इसमें ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन कैसा रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+