'भाईसाहब ये किस लाइन में आ गए आप', केएल राहुल की पारी के बाद वेंकटेश प्रसाद ने ऐसा क्या कह दिया!
Venkatesh Prasad reacted on KL Rahul knock: वेंकटेश प्रसाद ने केएल राहुल की पारी के बाद एक ऐसा ट्वीट किया कि यूजर को बात हजम नहीं हुई। उन्होंने इस पूर्व तेज गेंदबाज को जमकर ट्रोल किया।

Venkatesh Prasad on KL Rahul: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच पहले वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में केएल राहुल की शानदार पारी के दम पर टीम इंडिया को जीत मिली और राहुल ने साबित कर दिया कि उनको बार-बार टीम मैनेजमेंट के द्वारा सपोर्ट क्यों किया जाता है। इस बल्लेबाज की क्लास पर पहले भी कोई शक नहीं था लेकिन जिस कंसिस्टेंसी की दरकार थी वे उस तरह से रन नहीं बना पा रहे थे तो उस पर सवाल उठने लाजमी था। बहरहाल राहुल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम दो मैचों में नहीं खेलने के बाद मिले एक छोटे से एक ब्रेक के बाद तरोताजा लग रहे हैं।
वे क्रिकेट के नए फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं और भारत को 5 विकेट की जीत में उनका योगदान सराहनीय रहा जहां उन्होंने 91 गेंदों पर 75 रनों की नाबाद पारी खेली और यह इनिंग तब आई जब भारत 39 रनों पर अपने चार विकेट गंवा चुका था और हार्दिक पांड्या को भी 83 रन के स्कोर पर पवेलियन जाते देख चुका था। इसके बाद राहुल और रवींद्र जडेजा के बीच शतकीय साझेदारी हुई और भारत ने 189 रनों के टारगेट को हासिल कर लिया। इससे पहले रवींद्र जडेजा ने गेंदबाजी में भी दो विकेट हासिल किए थे इसलिए उनको बल्लेबाजी में नाबाद 45 रन बनाने और केएल राहुल के साथ विजयी साजिदारी करने के चलते प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया है।
केएल राहुल जैसे ही रन बनाने की लिस्ट में आगे बढ़ने लगे और मैच को जिताने वाले खिलाड़ी बन कर उभरे वैसे ही उनके मुखर आलोचक रहे भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद यूजर के निशाने पर आ गए। प्रसाद ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में केएल राहुल को कप्तान बनाने को लेकर काफी सवाल उठाए थे और साथ ही यह भी कहा था कि भारतीय टीम मैनेजमेंट में चयन को लेकर भेदभाव होता है। जब राहुल को दूसरे मुकाबले में भी लिया गया तो प्रसाद ने बहुत सारी बातें कही थी जिसके लिए उनको सोशल मीडिया पर काफी सपोर्ट भी मिला था लेकिन आकाश चोपड़ा जैसे पूर्व क्रिकेटरों के साथ उनकी झड़प भी हुई थी।
अब राहुल ने वापसी कर ली है तो लोग प्रसाद के रिप्लाई का इंतजार कर रहे थे और इस पूर्व क्रिकेटर ने भी राहुल की तारीफ करने में ज्यादा समय जाया नहीं किया। प्रसाद ने राहुल की अंडर प्रेशर में खेली गई बेहतरीन पारी के लिए उनकी सराहना की और लिखा कि राहुल ने दबाव में बहुत अच्छे तरीके से खुद को संयमित रखा और एक जबरदस्त पारी खेली। यह एक टॉप इनिंग थी और उनको रवींद्र जडेजा का भी सपोर्ट मिला और ये भारत के लिए एक अच्छी जीत रही।

वेंकटेश प्रसाद को इस टिप्पणी के लिए लोगों ने आड़े हाथों लिया है और कहा है कि भाई साहब यह किस लाइन में आ गए आप। यूजर को उम्मीद नहीं थी कि वेंकटेशन से राहुल की तारीफ में ये ट्वीट आएगा। सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स को आप यहां पर देख सकते हैं क्योंकि अधिकतर यूजर वेंकटेश प्रसाद को इतनी जल्दी पाला पलटने के लिए पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि यह एक बढ़िया एक्टिंग है।
कई मीम्स प्रसाद के रिप्लाई पर की गई हैं जिनको आप यहां पर देख सकते हैं-













Click it and Unblock the Notifications