IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मैच आज, इतने बजे होगा टॉस, LIVE देखने का ये है धांसू तरीका!

IND vs AUS LIVE streaming: भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज करने जा रही है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर होने वाला यह पहला मुकाबला भारतीय टीम के लिए इस साल होने वाले 20-ओवर के विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से बेंचमार्क माना जा रहा है। लिहाजा भारत यहां अपना दमखम दिखाना चाहेगा।

ऑस्ट्रेलिया से जीतना नहीं होगा आसान (IND vs AUS LIVE streaming)

भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा हमेशा से सबसे कठिन चुनौतियों में से एक रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी घरेलू परिस्थितियों में बेहद घातक मानी जाती है। भारतीय कप्तान और टीम प्रबंधन के लिए यह सीरीज अपनी प्लेइंग इलेवन को अंतिम रूप देने और खिलाड़ियों के फॉर्म को परखने का सुनहरा अवसर है।

IND vs AUS

इतने बजे होगा मैच के लिए टॉस

स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में हैं, वह टीम की बल्लेबाजी की मुख्य धुरी होंगी। साल 2024 में नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके प्रदर्शन को देखते हुए, सिडनी की पिच पर भी उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद है। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 1:45 बजे (स्थानीय समय शाम 7:15 बजे) शुरू होगा। जिसके लिए टॉस आधा घंटे पहले किया जाएगा।

ऐसे देख सकेंगे लाइव

भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने वाले दर्शकों के लिए यह मुकाबला JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह सीरीज केवल द्विपक्षीय मुकाबला नहीं है, बल्कि यह भारतीय टीम के मानसिकता की परीक्षा भी है। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय महिला टीम ने बड़े टूर्नामेंटों के नॉकआउट मैचों में ऑस्ट्रेलिया से कड़ी टक्कर ली है, लेकिन जीत का अंतर अक्सर बहुत कम रहा है।

पिच से किसे होगा फायदा

सिडनी में आज की जीत टीम इंडिया के आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जा सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि सिडनी की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल हो सकती है, लेकिन शुरुआती ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज भारतीय शीर्ष क्रम को परेशान कर सकते हैं। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी पर टीम को ठोस शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+