IND vs AUS: कब और कहां खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला?

IND vs AUS 4th T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज़ अब बेहद दिलचस्प स्थिति में पहुंच चुकी है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए दो मुकाबलों के बाद सीरीज़ 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में चौथा टी20 मुकाबला सीरीज़ में बढ़त तय करने वाला मैच साबित होगा।

दोनों टीमों के खिलाड़ी इस मुकाबले के लिए पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं, जबकि फैंस को एक बार फिर जबरदस्त रोमांच देखने की उम्मीद है। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम के पास लीड रहेगी और फिर अंतिम मैच निर्णायक हो जाएगा।

ind vs aus

IND vs AUS: चौथा टी20 कब?

मैच गुरुवार, 6 नवंबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला स्थानीय समयानुसार शाम 6:15 बजे शुरू होगा, जबकि भारतीय समय के अनुसार इसकी शुरुआत दोपहर 1:45 बजे होगी। टॉस 1:15 बजे भारत समय पर होगा।

IND vs AUS: चौथा टी20 कहां?

चौथा टी20 मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खूबसूरत शहर गोल्ड कोस्ट में स्थित बिल पिपेन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। यह मैदान तेज़ हवाओं और सीम मूवमेंट के लिए जाना जाता है, जिससे शुरुआती ओवरों में बल्लेबाज़ों को सावधानी बरतनी होगी। वहीं, जैसे-जैसे पिच पुरानी होती जाएगी, रन बनाने के अवसर भी मिल सकते हैं।

सीरीज़ का अब तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। पहला मैच बारिश की भेंट चढने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मैच जीतकर बढ़त हासिल की थी, लेकिन भारत ने तीसरे मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए सीरीज़ को बराबरी पर ला दिया। अब दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज ओपन है।

IND vs AUS: चौथा टी20 कहां देखें लाइव

इस मैच का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि जियो-हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर दर्शक लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकेंगे। भारतीय दर्शकों के लिए यह मैच दोपहर में प्रसारित होगा, जिससे वर्किंग डे के बावजूद क्रिकेट प्रेमी बिना किसी दिक्कत के मुकाबले का मज़ा ले सकेंगे। फ्री डिश पर मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+