IND vs AUS: रोहित के अलावा एक और दिग्गज होगा सिडनी टेस्ट से बाहर? इस युवा को टीम में शामिल करने का फैसला
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कड़ी परीक्षा होने वाली है। टीम इंडिया को इस मैच में धमाका करने की आवश्यकता है। भारतीय टीम में बदलाव होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। प्लेइंग इलेवन में कुछ अलग देखने को मिल सकता है।
ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय टीम में एक युवा प्लेयर को जगह मिल सकती है। सवाल यह उठता है कि बाहर होने वाला खिलाड़ी कौन होगा। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें, तो टीम इंडिया से एक बड़ा नाम इस मुकाबले में बाहर हो सकता है। हालांकि रोहित शर्मा के बाहर होने की खबरें पहले से चल रही है लेकिन इस बार एक अन्य प्लेयर का नाम आया है।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से ऋषभ पंत को बाहर करने की खबरें सामने आ रही हैं। ऋषभ पंत नियमित अंतराल पर खराब शॉट खेलकर आउट होते रहे हैं। मेलबर्न में खेले गए पिछले मैच में भी कुछ यही हुआ था और वहां टीम को पराजय का सामना करना पड़ा था।
मेलबर्न टेस्ट मैच में ऋषभ पंत की काफी आलोचना हुई थी। सुनील गावस्कर ने पहली पारी में उनके आउट के बाद बेवकूफ शब्द का इस्तेमाल तक कर दिया था। गावस्कर ने कहा था कि टीम को जरूरत होती है, तो ऐसे शॉट नहीं खेलने चाहिए। यह कोई नेचुरल गेम नहीं है।
IND vs AUS मेलबर्न टेस्ट में खेले थे खराब शॉट
टीम इंडिया के कई खिलाड़ी दूसरी पारी में खराब शॉट खेलकर आउट हुए थे। उनमें कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल के नाम शामिल हैं। हालांकि जायसवाल के बल्ले से रन आए थे लेकिन उनके आउट होने पर टीम ऑल आउट होकर मैच हार गई।
IND vs AUS मेलबर्न टेस्ट के बाद भड़के सुनील गावस्कर
बाद में कुछ खबरें ऐसी भी आई थीं कि गौतम गंभीर ड्रेसिंग रूम में गुस्सा हो गए थे। उन्होंने टीम इंडिया के प्लेयर्स को प्लान के तहत ही चलने की सलाह दी थी। गौतम गंभीर ने कहा था कि अब बहुत हो गया है। जो प्लानिंग बनाई जाती है, उसी को मैदान पर लागू करना है।












Click it and Unblock the Notifications