IND vs AUS: रोहित-जडेजा के बाद अक्षर पटेल का कमाल, भारत ने बनाए 400 रन, 223 की मिली लीड
दूसरे दिन रोहित शर्मा ने जिस तरह से शतक लगाया और जडेजा ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया उसको अक्षर पटेल ने उतनी ही खूबसूरती से आगे बढ़ाया जहां उनको तीसरे मोहम्मद शमी का भी साथ मिला।

भारतीय टीम ने ओपनरों द्वारा मिली बेहतर शुरुआत फिर मिडिल ऑर्डर की लड़खड़ाहट के बाद निचले क्रम के बेहतरीन अंजाम के चलते कंगारूओं पर पहली पारी के आधार पर 223 रनों की लीड हासिल कर ली है। तीसरे दिन अक्षर ने 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके साथ ही टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के बनाए 177 रनों के जवाब में पूरे 400 रन बनाए। भारत अब इस मैच को पारी के आधार पर जीतने की ओर देखेगा।
भारतीय पारी में दूसरे दिन के हीरो रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा साबित हुए तो तीसरे दिन अक्षर पटेल और मोहम्मद शमी ने बेहतरीन पारियों खेलकर मुश्किल को संभव करके दिखाया वर्ना एक समय भारत 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाकर बड़ी लीड लेता दिखाई नहीं दे रहा था। इसके बाद निचले क्रम पर जडेजा और पटेल के अर्धशतकों की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।
तीसरा दिन का खेल जब शुरू हुआ तो जडेजा 70 रन बनाकर दिन के पहले विकेट के तौर पर आउट हुए। वे टॉड मर्फी को पारी की छठी सफलता मिली। वे मर्फी की सीधी रह गई गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 185 गेंदों पर 9 चौके लगाते हुए एक बढ़िया पारी खेली। इसके बाद शमी और अक्षर के बीच 52 रनों की तेज साझेदारी हुई जिसमें शमी ने 47 गेंदों पर 3 छक्के लगाते हुए 37 रनों की पारी खेली। शमी मर्फी का 7वां शिकार हुए। फिर दिन का आखिरी विकेट पटेल के रूप में गिरा जिनको कमिंस ने बोल्ड किया। अक्षर ने 174 गेंदों पर 84 रनों की पारी में 10 चौके और 1 छक्का लगाया।
इससे पहले दूसरे दिन रोहित शर्मा ने 120 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी और जडेजा के साथ बेहतरीन साझेदारी की थी। भारत के लिए केएल राहुल (20), विराट कोहली (12), पुजारा (7), सूर्यकुमार यादव (8) असफल रहे जो टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता था क्योंकि डेब्यूटेंट श्रीकर भरत ने भी 8 ही रन बनाए थे। लेकिन रोहित के शतक ने एक छोर थामे रखा और जडेजा के बाद अक्षर पटेल के बेहतरीन अर्धशतक ने उपरोक्त बल्लेबाजों की विफलता की भरपाई कर दी। अश्विन ने भी ऊपरी क्रम पर नाइटवॉचमैन की भूमिका में 23 रनों की सही पारी खेली थी।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से मर्फी ने 124 रन देकर 7 विकेट लिए। नाथन लियोन ने निराश किया और 126 रन देकर 1 ही विकेट मिला। पैट कमिंस ने भी निराश किया और 78 रन देकर 2 विकेट लिए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications