ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की मां का निधन, आज ब्लैक आर्मबैंड पहनकर उतरेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

IND vs AUS: पैट कमिंस मौजूदा बॉर्डर गावस्कर सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैच खेलने के बाद बीमार मां के पास ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए थे। मारिया कमिंस के निधन की घोषणा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की।

IND vs AUS

Pat Cummins Mother Passed Away: धीरे-धीरे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में दमदार वापसी की कोशिश कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक दिल तोड़ने वाली भावुक खबर है। ऑस्ट्रेलिया के नियमित टेस्ट कप्तान पैट कमिंस की मां मारिया कमिंस का ब्रेस्ट कैंसर के कारण निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमारी थीं और उनको देखने के लिए पैट कमिंस को मौजूदा टेस्ट सीरीज बीच में ही छोड़कर ऑस्ट्रेलिया वापस लौटना पड़ा था। कमिंस ने सिर्फ दो ही टेस्ट मैच खेले थे और दोनों में ऑस्ट्रेलिया को हार मिली थी। (Photos- PTI/Instagram)

मारिया को 2005 में ब्रेस्ट कैंसर की पुष्टि हुई थी लेकिन वे पिछले कुछ दिनो में बहुत बीमार हो गईं थीं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्विटर पर इस बात की घोषणा की। साथ ही यह भी बताया है कि अहमदाबाद टेस्ट मैच के दौरान आज के दिन शोक में ऑस्ट्रेलियाई टीम ब्लैक आर्मबैंड पहनकर उतरेगी। उन्होंने लिखा-

रात में मारिया कमिंस के निधन पर हम गहरे दुख में हैं। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की तरफ से हम अपनी शोक संवेदनाएं पैट, कमिंस परिवार और उनके दोस्तों के प्रति व्यक्त करते हैं। आज ऑस्ट्रेलिया की टीम सम्मान के तौर पर ब्लैक आर्मबैंड पहनकर उतरेगी।

maria cummins

बीसीसीआई ने भी इस दौरान अपना शोक प्रकट किया और ट्विटर पर लिखा-

भारतीय क्रिकेट की ओर से हम पैट कमिंस की मां के निधन पर अपना दुख प्रकट करते हैं। हमारी सोच और प्रार्थना कमिंस और उनके परिवार के साथ हैं।

कमिंस की जगह पर इस समय स्टीव स्मिथ कमान संभाल रहे हैं। उन्होंने बेहतरीन कप्तानी करते हुए इंदौर की टर्निंग पिच पर टीम को फेमस जीत दिलाई और अब अमहदाबाद में टॉस भी उनके पक्ष में गिरा है जिसके चलते कंगारू टीम ने पहले दिन 4 विकेट खोकर 255 रन बना लिए थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम 1-2 से सीरीज में पीछे चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+