IND vs AUS: इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हराया, कंगारूओं की सीरीज में जबरदस्त वापसी
IND vs AUS Indore Test: ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंदौर में भारत को बहुत आसानी से मात देकर तीसरा टेस्ट मैच जीत लिया है और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबले हारने के बाद जबरदस्त वापसी की है।

IND vs AUS: इंदौर की पिच के भूत से निकलकर ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट मैच में भारत को 9 विकेट से आसानी से मात देकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जबरदस्त वापसी कर ली है। शुरुआती दो टेस्ट हारने के बाद कंगारूओं पर क्लीन स्वीप का खतरा भी मंडराने लगाने था लेकिन स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने एक ऐसे ट्रैक पर पलटवार किया जो भारतीय स्पिनरों के लिए मुंह में पानी लानी वाली साबित होनी थी। भारतीय स्पिनरों से कहीं बेहतर प्रदर्शन ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों ने किया, अश्विन से बेहतर बॉलिंग उनके प्रतिद्वंदी नाथन लियोन ने की और भारतीय बल्लेबाजों से बेहतर बैटिंग कंगारू बल्लेबाजों ने की।
बुरी तरह से हारे
इन सबका नतीजा ऑस्ट्रेलिया की बढ़िया जीत के तौर पर मिला और इस तरह से इस सीरीज का लगातार तीसरा टेस्ट मुकाबला तीसरे ही दिन समाप्त हो गया। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए केवल 76 रन बनाने थे क्योंकि उन्होंने भारत को दूसरी पारी में केवल 163 रनों पर ढेर कर दिया था। तीसरे दिन के पहले ही ओवर में जब भारत ने बिना खाता खोले खतरनाक बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को आउट कर दिया तो कुछ उम्मीदें जगी लेकिन इसके बाद ट्रेविस हेड ने पूरी तरह से गियर बदल दिया। उन्होंने लाबुशेन के साथ मिलकर शॉट्स की ऐसी झड़ी लगाई जैसे ये मुकाबला दुनिया की सबसे पाटा विकेट पर खेला जा रहा हो।
भारतीय स्पिनरों ने निराश किया
तीसरे दिन अश्विन और जडेजा की विफलता को इसी बात से समझा जा सकता है कि रोहित को विकेट निकालने के लिए उमेश यादव को लेकर आना पड़ा। लेकिन छोटे से टारगेट के सामने कोई सफलता नहीं मिली। जिस पिच पर कोहली को टिकने के लिए बहुत ही आंख गड़ाकर खेलना पड़ा उस पर हेड ने 53 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली। ऐसे ही लाबुशेन ने वो काम किया जो पुजारा ने दूसरी पारी में किया था। कहीं ना कहीं भारत को स्टार बल्लेबाजों से बड़ी पारी और कंसिस्टेंसी की दरकार है।
अब अहमदाबाद टेस्ट जीतना होगा
भारत के मॉर्डन महान अश्विन ने दबाव भरी पारी में 9.5 ओवर में 44 रन देकर 1 विकेट लिए। अंपायर ने गेंद क्या बदली यह बॉलर खफा नजर आया और उनकी नाराजगी का ऑस्ट्रेलिया के सिवा किसी को फायदा नहीं हुआ। जडेजा ने 7 ओवर में 23 रन दिए। ऑस्ट्रेलिया तो इस जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गया है लेकिन भारत को अहमदाबाद में 9 मार्च को होने वाला अंतिम मुकाबला जीतना होगा।












Click it and Unblock the Notifications