IND vs AUS: गिल और राहुल में कौन करेगा ओपन, सूर्यकुमार का डेब्यू होगा? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच में ओपनर और मिडिल ऑर्डर को लेकर सिलेक्शन के लिए सिरदर्द मौजूद है। एक तरफ टॉप फॉर्म में गिल हैं तो दूसरी तरफ केएल राहुल के पास टेस्ट अनुभव है। स्काई को मौका मिलेगा या नहीं?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट शुरू होने जा रहा है और यहां पर ओपनरों को लेकर काफी बातें हो रही हैं। शुभमन गिल के होने से कई लोगों ने लगता है रोहित का जोड़ीदार इन-फॉर्म गिल को होना चाहिए तो वहीं कई लोग केएल राहुल के अनुभव को वरीयता देना चाहते हैं। ऐसे में भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा को लगता है कि केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में ओपनिंग करनी चाहिए लेकिन उनको टीम की खातिर नंबर 5 पर बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है।
जियोसिनेमा पर एक शो के दौरान चोपड़ा को भारत के सलामी बल्लेबाज के रूप में राहुल और गिल के बीच चयन करने के लिए कहा गया था जिस पर उन्होंने कहा, "यह एक बढ़िया सवाल है। अब श्रेयस अय्यर नहीं हैं, इसलिए आपको नंबर 5 पर किसी को खिलाना होगा। ऋषभ पंत भी इस समय नंबर 6 पर नहीं हैं, इसलिए केएस भरत वहां आ सकते हैं। सूर्यकुमार यादव के लिए जगह हो सकती है? राहुल को रोहित के साथ ओपनिंग करनी चाहिए। "
चोपड़ा का मानना है कि भारत ना तो नंबर 5 पर गिल को बल्लेबाजी करना चाहेगा और न ही सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग 11 में खिलाना चाहेगा। उन्होंने कहा: "भारत को किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो नंबर 5 पर बल्लेबाजी कर सके। अगर राहुल ऐसा नहीं करेंगे, तो कौन करेगा? शुभमन गिल नंबर 5 पर बल्लेबाजी नहीं करेंगे। आप वहां सूर्यकुमार यादव को डेब्यू करते भी देख सकते हैं लेकिन इस विचार से हो सकता है टीम सहज ना हो।"
चोपड़ा ने निष्कर्ष निकाला कि गिल ऐसे में रोहित के साथ शुरुआत करेंगे, और राहुल मध्य क्रम में बल्लेबाजी करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार को बेंच पर बैठे देखना पड़ सकता है।
भारतीय थिंक टैंक के लिए निश्चित रूप से प्लेइंग 11 चुनना अब किसी भी फॉर्मेट में सिर-दर्द साबित होने लगा है। फिलहाल भारत के पास जितना युवा टैलेंट हैं उनमें अभी टेस्ट मैच काफी कम ही खेलते हैं। फिर भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अपना बल्लेबाजी क्रम चुनने में कठिनाई होनी है। फिलहाल गिल हर लिहाज से खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं क्योंकि वे या तो ओपन करेंगे या मिडिल ऑर्डर पर आएंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications