VIDEO: रिव्यू गंवाने पर रोहित शर्मा ने रविन्द्र जडेजा को दी गाली, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इंदौर टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल में ऐसा देखने को मिला, लगातार रिव्यू चले जाने पर रोहित शर्मा ने कुछ ऐसी बातें कही जो कैमरे में कैद हो गई।

IND vs AUS 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम का खेल उत्साहजनक नहीं रहा। टीम इंडिया का प्रदर्शन बल्लेबाजी में खराब रहा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने बढ़त हासिल कर ली। टीम इंडिया डीआरएस लेने के मामले में भी पीछे रही और दो रिव्यू गंवाए। इस दौरान रोहित शर्मा और जडेजा के बीच मजाक देखने को मिला। मजाक के दौरान रोहित शर्मा ने कुछ ऐसी बातें कही, जिनको लेकर फैन्स भी अब मजे ले रहे हैं और सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है।
छठे ओवर में उस्मान ख्वाजा के खिलाफ अपील के बाद नॉट आउट देने पर रिव्यू लिया गया। इसके बाद रिप्ले में दिख रहा था कि गेंद लेग स्टंप्स से बाहर टप्पा खा रही है और मैदानी अम्पायर का निर्णय बरकरार रहा। दसवें ओवर में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। एक बार फिर से ख्वाजा के लिए रिव्यू हुआ और इस बार जडेजा की गेंद लेग स्टंप से बाहर जा रही थी। गेंद काफी स्पिन हो रही थी।
दो रिव्यू बर्बाद होने के बाद अश्विन की गेंद पर मार्नस लाबुशेन आउट थे लेकिन इस बार अम्पायर ने नॉट आउट दिया और भारत ने रिव्यू नहीं लिया। रिव्यू के इस सिलसिले के दौरान रोहित शर्मा ने जडेजा को मजाक में कुछ गाली वाले शब्द कहे। इस दौरान वह बोलते हुए हँस रहे थे। कुछ शब्द स्टम्प माइक पर भी सुने गए। यह वीडियो फैन्स ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और मजे भी लेने लगे। गाली देते हुए रोहित ने जडेजा को कहा कि देख बॉल कितना ऊपर से निकल रहा है।
हालांकि जडेजा के कहने पर भारत ने दो रिव्यू गंवाए लेकिन सबसे धाकड़ गेंदबाजी भी उनकी तरफ से ही की गई। जडेजा ने धमाकेदार अंदाज में गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट पर 156 रनों का स्कोर बनाया है। भारतीय टीम 109 रनों के मामूली स्कोर पर आउट हो गई थी। इस तरह कंगारुओं ने इस मैच में टीम इंडिया को परेशानी में डाला है।












Click it and Unblock the Notifications