IND vs AUS 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर लिया बैटिंग का फैसला, ऐसी हैं दोनों प्लेइंग इलेवन

IND vs AUS Playing Eleven and Toss: भारतीय क्रिकेट टीम वनडे सीरीज के तीसरे मैच में मिशेल स्टार्क को खासकर सावधानी से खेलना चाहेगी और नजरें टीम के टॉप ऑर्डर पर होंगी।

ind vs aus 3rd odi

(India vs Australia) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में तीसरा वनडे मुकाबला होने जा रहा है जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है और अनुभवी डेविड वार्नर की वापसी हो गई है।

इस सीरीज में अभी तक पहला मैच भारत ने जीता जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मुकाबले में जबरदस्त वापसी करते हुए भारत को केवल 11 ओवरों में मात दे दी। अभी तक मिशेल स्टार्क ने गेंदबाजी में और मिशेल मार्श ने बल्लेबाजी ने भारत को तंग किया है। ट्रेविस हेड एक और एक्स फैक्टर हैं जो भारतीय गेंदबाजी पर टूट पड़ रहे हैं।

दूसरी और भारतीय टीम ने बैटिंग में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। शुभमन गिल उस फॉर्म को नहीं दिखा पाए हैं जिसमें वे चल रहे हैं। विराट कोहली फिर से अच्छा दिखने के बावजूद बीच में आउट होने की समस्या से बार-बार जूझ रहे हैं। सूर्यकुमार यादव को स्टार्क बिल्कुल समझ नहीं आ रहे। उनको अभी सीरीज में खाता खोलना बाकी है और पहली बार ये सबका चहेता बल्लेबाज प्रैशर फील कर रहा होगा।

अगर इस मैच में बेहतर करना है को टॉप ऑर्डर का चलना जरूरी है। रोहित शर्मा ने दूसरे ही मैच में वापसी की है। केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल खराब टच में नहीं हैं लेकिन इनके भरोसे बैटिंग को नहीं छोड़ा जा सकता। भारतीय गेंदबाजी को दूसरे मैच में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। पहले मैच में शमी और सिराज बेहतर लगे थे।

ऐसी है दोनों प्लेइंग 11 IND vs AUS 3rd ODI Playing Eleven

ऑस्ट्रेलियाई टीम में डेविड वार्नर की वापसी हुई है क्योंकि कैमरन ग्रीन बीमार बताए गए हैं। वहीं भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ (C), मारनस लेबुस्चगने, एलेक्स केरी (w), मार्कस स्टोइनिस, एश्टन एगर, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा

पिच रिपोर्ट MA Chidambaram Stadium pitch

पिच की बात करें ट्रैक पर घास है और सेंटर पर खुरदुरी है। सतह काफी हार्ड है और पहली पारी में खुरदुरापन अपनी भूमिका निभा सकता है। शुरू में दोहरी गति देखने को मिल सकती है। जैसे ही पिच ठंडी होती जाएगी बल्लेबाजी के लिए आसान होती जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+