IND vs AUS: 3 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में बनाये सबसे तेज रन
IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को घरेलू टी20 सीरीज में जोरदार पटखनी दे डाली। बेंगलुरु में अंतिम टी20 मुकाबले में 6 रनों से जीत दर्ज करते हुए टीम इंडिया ने कंगारुओं को 4-1 से विदा कर दिया। भारतीय टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने तगड़ा प्रदर्शन किया।
टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने शुरुआती तीन मैचों में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर डाली। अंतिम दो मैचों में स्कोर उतना नहीं बन पाया लेकिन यहाँ गेंदबाजों ने अपना जलवा बिखेरा और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को पछाड़ दिया और टीम इंडिया को जीत दिलाई। यहाँ सीरीज में सबसे तेजी से बल्लेबाजी करने वाले 3 भारतीयों का जिक्र किया गया है।

रिंकू सिंह: इस भारतीय बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को जमकर धोया। टीम इंडिया को जब भी जरूरत हुई, रिंकू सिंह अपने बल्ले के साथ क्रीज पर थे। रिंकू सिंह ने इस सीरीज में कुल 5 मुकाबले खेले। इस दौरान उनके बल्ले से 52 के औसत से 105 रन आए लेकिन स्ट्राइक रेट देखने वाली बात है। रिंकू ने ये रन तूफानी अंदाज में बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 175 का रहा।
यशस्वी जायसवाल: भारतीय टीम के आक्रामक ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इस सीरीज में काफी प्रभावित करने वाला खेल दिखाया। वह नई गेंद पर विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने में सफल रहे और तेजी से खेले। जायसवाल ने इस सीरीज में कुल 5 मुकाबले खेले और 138 रन हासिल किये। इस दौरान उनका औसत 27 का रहा लेकिन स्ट्राइक रेट 168 से भी ज्यादा का था।
सूर्यकुमार यादव: कप्तान सूर्या वर्ल्ड के नम्बर एक टी20 बल्लेबाज हैं। उनके बल्ले से ज्यादा रन तो नहीं आए लेकिन तेजी सूर्या की बैटिंग में देखने को मिली। भारतीय कप्तान ने कुल 5 मैच खेलकर 144 रन बनाए। उनका औसत तकरीबन 29 का रहा लेकिन स्ट्राइक रेट के मामले में वह पीछे नहीं थे। सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट 160 का रहा।












Click it and Unblock the Notifications