IND vs AUS: 'आई लव यू कोहली,' कार से स्टेडियम पहुँचने पर फैन्स ने घेरा, वीडियो वायरल

विराट कोहली की एक झलक पाने के लिए उनके फैन्स हमेशा तैयार रहते हैं और इस बार भी ऐसा ही हुआ, अरुण जेटली स्टेडियम पहुँचते ही प्रशंसकों ने उनको घेर लिया।

Virat Kohli

IND vs AUS 2nd Test: विराट कोहली के फैन्स का जोश अलग स्तर का होता है। वह जहाँ भी जाते हैं, फैन्स उनको घेर लेते हैं। कोहली की एक झलक पाने के लिए उनके फैन्स बेताब रहते हैं। ऐसा ही कुछ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में देखने को मिला। कोहली अभ्यास के लिए जा रहे थे, तो फैन्स ने उनको घेर लिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए पूर्व भारतीय कप्तान तैयारी करने गए थे। दिल्ली से कोहली आते हैं इसलिए लोकल बॉय होने के नाते भी एक अलग लेवल का क्रेज रहता है।

कोहली को देख फैन्स हो गए काफी खुश

विराट कोहली कार लेकर अपने ड्राइवर के साथ स्टेडियम पहुंचे थे। इसके बाद वहां गेट पर फैन्स का जमावड़ा लग गया और कोहली-कोहली की आवाजें आने लगी। अपने हीरो को देखकर फैन्स हैरान थे कि सामने वह उनको देख पा रहे हैं। कुछ फैन्स ने कोहली भैया आई लव यू भी कहा। यह एक ऐसा नजारा था जो बयाँ कर रहा था कि कोहली के फैन्स उनको देखने के लिए किस तरफ लालायित रहते हैं।

पहले टेस्ट में नहीं चला था कोहली का बल्ला

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कोहली का बल्ला नहीं चल पाया था। ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर मर्फी की गेंद पर वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए थे। कोहली लेग स्टंप से बाहर जाती हुई गेंद पर बल्ला लगा बैठे थे और कीपर ने उनको कैच कर वापसी पवेलियन भेज दिया। दिल्ली में उनके बल्ले से रन आने की उम्मीद की जा सकती है। पिछले कुछ दिनों से उनको अभ्यास के दौरान पसीना बहाते हुए देखा गया है। भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। दूसरे मैच में जीत दर्ज कर टीम इंडिया बढ़त को बदल करने का प्रयास करेगी।

भारतीय टीम इस प्रकार है

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रविन्द्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सूर्यकुमार यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+