IND vs AUS: रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया को वापसी करने का मंत्र बताया

ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में पीछे है लेकिन वापसी के लिए रवि शास्त्री ने उनको एक अहम और बड़ी सलाह दी है, दूसरा टेस्ट दिल्ली में होगा।

Ravi Shastri

IND vs AUS 2nd Test: भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया के सामने दूसरे मुकाबले में भी चुनौती रहेगी। ऑस्ट्रेलिया का प्रयास रहेगा कि इस मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी की जाए लेकिन यह इतना आसान काम नहीं होगा। भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में वापसी के लिए एक अहम सलाह दी है। रवि शास्त्री के अनुसार पुराने शिष्टाचार को अपनाने पर ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में वापसी कर सकती है।

ऑस्ट्रेलिया को अग्रेसिव होना पड़ेगा

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के लिए कॉलम लिखते हुए शास्त्री ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को मैं एक अहम सलाह देना चाहूँगा। इंग्लिश मैनर एशेज सीरीज के लिए बचाकर रखो। यहाँ भारत में वापसी करने के लिए आपको यह चाहिए कि पुराना शिष्टाचार वापस लेकर आओ। मैं उनको दिल्ली टेस्ट मैच में अग्रेसिव होकर मैदान पर आते देखना चाहता हूं। मैंने पिछले मैच में उनके अंदर इंटेंट की कमी देखी, उन्होंने खेलने का प्रयास नहीं किया और दूसरी पारी में 91 पर आउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया को इंटेंट दिखाना होगा

रवि शास्त्री ने कहा कि गैर-ऑस्ट्रेलियाई फैशन देखने को मिला। उन्होंने नागपुर टेस्ट मैच में उनको आत्मसमर्पण कर दिया। दिल्ली टेस्ट मैच में उनको भारतीय टीम को कड़ी टक्कर देने की आवश्यकता है। अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम तुरंत भारतीय टीम के खिलाफ आक्रामक तरीके से पेश नहीं आती है, तो सीरीज में उनको 0-3 या 0-4 से भी हार का सामना करना पड़ सकता है।

भारतीय टीम ऐसे ही आगे बढ़ेगी

टीम इंडिया को लेकर शास्त्री ने कहा कि भारतीय टीम बिना थके आगे बढने वाली है। घरेलू मैदानों पर टीम इंडिया ऐसी ही होती है। उनके पास जितना मजबूत गेंदबाजी आक्रमण होता था, उतना ही अब भी है। स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों में ऐसा है। भारतीय टीम के पास तीन स्पिनरों की तिकड़ी ऐसी कभी नहीं थी जिनमें तीनों ही ऑल राउंडर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+