IND vs AUS: राहुल द्रविड़ ने पत्रकार की बोलती बंद की, दिया एक बेहद करारा जवाब
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन राहुल द्रविड़ ने पत्रकारों से सवाल जवाब करते हुए अहम बयान दिया।

IND vs AUS 2nd Test: भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में व्यस्त है। दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें इस मुकाबले के लिए तैयारी कर रही हैं। भारतीय टीम ने पहला मैच जीता था, टीम इंडिया सीरीज में आगे है। इस बीच टीम इंडिया में लेफ्ट हैण्ड गेंदबाज नहीं होने को लेकर किये गए सवालों पर राहुल द्रविड़ ने शानदार जवाब दिया है। द्रविड़ ने मीडिया से बातचीत में इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जहीर खान किस टीम में खेलते थे
द्रविड़ को किसी रिपोर्टर ने पूछा कि आपके पास मिचेल स्टार्क या शाहीन अफरीदी जैसा बाएँ हाथ का तेज गेंदबाज नहीं है। इस पर द्रविड़ ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि शायद आप जहीर खान का नाम भूल रहे हैं। अर्शदीप सिंह ने सफेद गेंद क्रिकेट में अच्छा किया है और रणजी में भी खेल रहे हैं। वह तैयार हो रहे हैं। कुछ अन्य खिलाड़ी भी हैं लेकिन सिर्फ लेफ्ट आर्म गेंदबाज होने से ही नहीं होता, आपको प्रदर्शन भी करना होगा।

इस तरह के गेंदबाज भारत में कम होते हैं
द्रविड़ ने आगे कहा कि आपके पास कोई 6 फीट 4 इंच लम्बा गेंदबाज है तो बताओ। अगर आपने मिचेल स्टार्क और शाहीन अफरीदी का नाम लिया है तो इंडिया में काफी कम गेंदबाज ऐसे होते हैं तो इस लम्बाई वाले हैं और लेफ्ट आर्म गेंदबाजी करते हैं। द्रविड़ ने कहा कि गुणवत्ता वाले लेफ्ट आर्म गेंदबाज के अहमियत हम जानते हैं और इस चीज को गंभीरता से भी ले रहे हैं। द्रविड़ ने कहा कि जहीर और नेहरा को लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज होने के कारण जगह नहीं मिली थी, उनका प्रदर्शन भी था।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम
भारत:रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रविन्द्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सूर्यकुमार यादव।
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुशेन, नाथन लायन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेपसन, डेविड वॉर्नर।












Click it and Unblock the Notifications