'इंजरी से आया है, इतना तो बेनिफिट बनता है', 4 ओवर में 49 रन लुटाने वाले गेंदबाज को मिला सूर्यकुमार का साथ

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में शुक्रवार 23 सितंबर को दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। पहले मैच को ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर सीरीज में अपनी बढ़त बना ली है। अब भारतीय टीम के पास दूसरे मुकाबले को जीत सीरीज को बराबरी पर लाने का म

नई दिल्ली, 22 सितंबर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में शुक्रवार 23 सितंबर को दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। पहले मैच को ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर सीरीज में अपनी बढ़त बना ली है। अब भारतीय टीम के पास दूसरे मुकाबले को जीत सीरीज को बराबरी पर लाने का मौका होगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया की कोशिश दूसरे मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी।

हर्षल को लेकर बोले सूर्यकुमार यादव

हर्षल को लेकर बोले सूर्यकुमार यादव

मैच से पहले भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में हर्षल पटेल के प्रदर्शन के बाद उन्हें आंकना सही नहीं होगा। सूर्यकुमार ने हर्षल की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी धीमी गेंदों को नेट्स में भी पढ़ना काफी मुश्किल होता है। वह अपनी गेंदबाजी पर काफी मेहनत कर रहे हैं। वो जल्द ही जोरदार वापसी करेंगे।

बुमराह पूरी तरह से हैं फिट

बुमराह पूरी तरह से हैं फिट

दूसरे मुकाबले से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। इस पर सूर्यकुमार यादव ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि जसप्रीत बुमराह बिल्कुल फिट हैं। टीम का माहौल भी अच्छा है। सूर्यकुमार ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार टीम में हर कोई फिट है और खेलने के लिए उपलब्ध है। हालांकि, उन्होंने साथ में यह भी कहा कि जसप्रीत बुमराह की फिटनेस और उपलब्धता पर बात करने के लिए वह सही व्यक्ति नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनके खेलने पर टीम मैनजमेंट ही आखिरी फैसला करेगी।

टीम में हो सकते हैं कुछ बदलाव

टीम में हो सकते हैं कुछ बदलाव

पहला मैच हारने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि 23 सितंबर (शुक्रवार) को नागपुर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम बदलाव करती है या नहीं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को उमेश यादव की जगह लाया जा सकता है। भुवनेश्वर कुमार की जगह कप्तान रोहित शर्मा दीपक चाहर को भी शामिल कर सकते हैं। बता दें कि नागपुर के पिच पर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी कुछ खास नहीं रहा है।

दोनों टीमों में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

दोनों टीमों में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

ऑस्ट्रेलिया - एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+