IND vs AUS: रविन्द्र जडेजा पर ICC की बड़ी कार्रवाई, उंगली पर क्रीम लगाने के लिए सुनाई कड़ी सज़ा

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान रविन्द्र जडेजा ने उंगली की सूजन मिटाने के लिए क्रीम का सहारा लिया था, आईसीसी ने अब कार्रवाई की है।

Ravindra Jadeja

IND vs AUS 1st Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट मैच में रविन्द्र जडेजा ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हराने में अहम योगदान दिया। चोट के बाद वापसी करते हुए जडेजा ने यह धमाका किया और इससे शानदार वापसी हो नहीं सकती थी। पहली पारी में उन्होंने 5 विकेट झटके। हालांकि उंगली में दर्द के कारण उन्होंने क्रीम लगाई, जिसे लेकर विवाद खड़ा हुआ। इसे आईसीसी ने संज्ञान में लिया है और जडेजा को सज़ा भी सुनाई है।

जडेजा ने अपनी उंगली में ऑइंटमेंट लगाया था ताकि दर्द से राहत मिल सके। अम्पायरों के बिना बताए ऐसा करने की वजह से उनके ऊपर 25 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा उनके खाते में एक डीमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है। आईसीसी की रिलीज में कहा गया है कि जडेजा ने तर्जनी उंगली में सूजन के कारण क्रीम लगाई थी, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने यह बताया। मैदानी अम्पायरों से बिना पूछे ऐसा किया गया।

आगे कहा गया कि मैच रेफरी इस बात से सहमत है कि किसी अन्य उद्देश्य से यह क्रीम नहीं लगाई गई थी। इस वजह से जडेजा को बॉल टेम्परिंग जैसे अपराध का दोषी नहीं माना जा सकता। आईसीसी प्लेइंग कंडीशन की धारा 41.3 का उल्लंघन उनकी तरफ से हुआ है। अम्पायर से नहीं पूछने के कारण उनके ऊपर 25 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाने के अलाव 1 डीमेरिट अंक दिया जाता है।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान उंगली में दर्द के चलते जडेजा ने क्रीम लगाई थी। राहत मिलने के उद्देश्य से ऐसा किया गया था। इसका वीडियो ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने सोशल मीडिया पर डालकर कई तरह के सवाल पूछे गए थे। हालांकि बीसीसीआई की तरफ से साफ़ कर दिया गया था कि उंगली में परेशानी के कारण मलहम लगाया गया था। वीडियो में भी साफ़ दिखाई दे रहा था कि जडेजा ने गेंद के साथ किसी भी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+