IND vs AFG: रवि बिश्नोई को अफगानिस्तान के खिलाफ किसका है डर? गेंदबाज ने जाहिर कर दी अपनी चिंता

IND vs AFG T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला मोहाली में खेला जाना है। इसे लेकर रवि बिश्नोई ने एक चिंता जाहिर की है। उत्तर भारत में इस समय ठण्ड का प्रकोप है। ऐसे में खिलाड़ियों को भी यह परेशानी झेलनी पड़ेगी, बिश्नोई ने इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है।

मुकाबले के दौरान तापमान नीचे जाएगा और ठण्ड भी बढ़ती चली जाएगी। दूसरी पारी के दौरान गेंदबाजी करने वाली टीम को परेशानी होना तय माना जा सकता है। प्रज्ञान ओझा के साथ बातचीत के दौरान मौसम को लेकर रवि बिश्नोई ने बड़ी बात कही है।

ravi bishnoi

रवि बिश्नोई ने स्पोर्ट्स 18 से बातचीत में कहा कि पहला टी20 7 बजे से शुरू होगा। इसका मतलब है कि तापमान 13 डिग्री सेल्सियम तक चला जाएगा। सर्दी के दौरान मैं गेंदबाजी से ज्यादा चिंतित फील्डिंग को लेकर हूं। अगर आप एक भी कैच छोड़ देते हैं तो काम हो गया।

बिश्नोई ने कहा कि फ्लड लाईट्स नीचे की तरफ होने के कारण यहाँ फील्डिंग करना मुश्किल कार्य है। आपको यह बात दिमाग में रखनी चाहिए और मैच से पहले ट्रेनिंग भी करनी चाहिए। गौरतलब है कि सबसे छोटे प्रारूप में आने के बाद बिश्नोई ने काफी प्रभाव छोड़ा है।

घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बिश्नोई पांच मुकाबले खेले थे। इस दौरान उनको प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुना गया था। इस बार अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में उनका प्रदर्शन देखने लायक रहेगा। टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने वाली है।

भारतीय टीम में पहले टी20 के दौरान विराट कोहली नहीं खेलेंगे। पूरा दारोमदार रोहित शर्मा के ऊपर ही रहने वाला है। कई खिलाड़ी चोट के कारण इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। उधर अफगानिस्तान की तरफ से राशिद खान चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। अफगानिस्तान की कप्तानी इब्राहिम जादरान के हाथों में है, दोनों टीमों के लिए मुकाबला काफी अहम माना जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+