विराट कोहली ने दिए संकेत, भविष्य में ऐसे और शतक देखने को मिलेंगे; भुवनेश्वर कुमार से कही ये बड़ी बात

गुरुवार को अफगानिस्तान को हराकर भारतीय टीम एशिया कप 2022 से बाहर हो गई। दुबई स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की।

नई दिल्ली, 9 सितंबर: गुरुवार को अफगानिस्तान को हराकर भारतीय टीम एशिया कप 2022 से बाहर हो गई। दुबई स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने लंबे इंतजार के बाद अपने करियर का 71वां शतक लगाया। विराट ने 61 गेंदों पर 122 रन की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 6 छक्के निकले। टी20 विश्वकप 2022 से पहले विराट की फॉर्म में वापसी भारतीय टीम के लिए शुभ संकेत हैं।

रिकी पोंटिंग की बराबरी की

रिकी पोंटिंग की बराबरी की

पहली पारी समाप्त होने के बाद जब विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो साथ खिलाड़ियों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। कोहली ने लंबे समय बाद क्रिकेट में वापसी की और वह पूरे एशिया कप में शानदार लय में नजर आए। करीब 3 साल के लंबे इंतजार के बाद उन्होंने इंटनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ा। यह उनके करियर का 71वां और टी20 इंटरनेशनल में पहला शतक है। इसके साथ विराट ने रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। दोनों ही खिलाड़ियों ने सचिन तेंदुलकर के बाद इंटनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं।

अभी क्रिकेट बाकी है

अभी क्रिकेट बाकी है

जब भारतीय क्रिकेटर और टीम के सदस्य कोहली को उनकी शानदार पारी के लिए बधाई दे रहे थे, उन्होंने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के साथ एक छोटी सी बातचीत की। इस बातचीत से पता चलता है कि कोहली के लिए यह शतक कितना महत्वपूर्ण था। कोहली ने भुवी से कहा, अभी है क्रिकेट बाकी। इस छोटी सी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कोहली की इस बात को सुनकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोहली अब 71 शतक तक नहीं थमने वाले हैं। आगामी सीरीज और विश्वकप में भी विराट का बल्ला आग उगलता हुआ नजर आएगा।

भुवी की शानदार गेंदबाजी

भुवी की शानदार गेंदबाजी

विराट कोहली के शानदार शतक की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए। इसके बाद भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के आगे अफगानी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। तेज गेंदबाज भुवी ने 4 ओवर में 4 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने एक ओवर मेडन भी किया। भुवी की शानदार गेंदबाजी के चलते अफगानिस्तान 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी। भारत ने एशिया कप का अंत 101 रन की बड़ी जीत के साथ किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+