IND-A vs AUS-A: इतने बजे शुरू होगा पहला अनऑफिशियल टेस्ट, लाइव मैच देखने का ये है तरीका
IND-A vs AUS-A Live Streaming 1st Unofficial Test: एशिया कप 2025 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम एक और बड़ा मैच खेलने के लिए तैयार है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंडिया ए टीम लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ए से दो अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज़ का पहला मुकाबला खेलने वाली है। यह चार दिवसीय मैच खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा।
लंबे समय बाद अय्यर की वापसी (IND-A vs AUS-A Live Streaming 1st Unofficial Test)
टीम इंडिया ए की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है। लंबे समय से चोट और फॉर्म से जूझने के बाद अय्यर इस सीरीज़ को अपने लिए वापसी का सुनहरा अवसर मान रहे हैं। वहीं, बल्लेबाज़ अभिमन्यु ईश्वरन के लिए यह टेस्ट और भी अहम है क्योंकि वह अभी तक भारत की सीनियर टीम में डेब्यू नहीं कर पाए हैं। अगर वे इस सीरीज़ में रन बनाते हैं तो चयनकर्ताओं का ध्यान खींच सकते हैं। देवदत्त पडिक्कल के लिए भी यह मुकाबला बड़ी परीक्षा जैसा है।

नितीश रेड्डी पर रहेगी नजरें
इंग्लैंड दौरे पर चोटिल होने के बाद ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी भी टीम में लौट आए हैं। वह गेंद और बल्ले दोनों से असर डालने की क्षमता रखते हैं। उपकप्तान की जिम्मेदारी विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को दी गई है, जिनसे बड़े प्रदर्शन की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया ए की टीम में कई युवा और अनुभवी खिलाड़ी हैं। सबसे ज्यादा नजरें 19 वर्षीय बल्लेबाज़ सैम कॉन्स्टस पर रहेंगी, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। वहीं स्पिन विभाग में टॉड मर्फी भारत में पहले भी प्रभावित कर चुके हैं और इस बार भी बड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।
कब और कहां देखें मुकाबला?
यह पहला अनऑफिशियल टेस्ट 16 से 19 सितंबर तक खेला जाएगा। मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। भारत में दर्शक इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी पर देख सकते हैं और ऑनलाइन जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।
भारत ए: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, एन. जगदीसन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, हर्ष दुबे, आयुष बडोनी, नितीश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, खलील अहमद, मानव सुथार, यश ठाकुर।
ऑस्ट्रेलिया ए: जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, जैक एडवर्ड्स, आरोन हार्डी, कैंपबेल कैलावे, सैम कोन्स्टास, नाथन मैकस्वीनी, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, फर्गस ओ'नील, ओलिवर पीक, जोश फिलिप, कोरी रोचिसिओली, लियाम स्कॉट।












Click it and Unblock the Notifications