पहले IPL में 24 साल के प्रियांश आर्य ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड शतक जड़ काटा गदर

Priyansh Arya: पंजाब किंग्स के धांसू प्लेयर प्रियांश आर्य ने धमाल मचाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इतिहास रच दिया। एक छोर पर विकेट गिर रहे थे लेकिन उन्होंने अकेले लड़ाई लड़ते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों के नाक में दम करके रख दिया। वह सबसे तेज आईपीएल शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों में शामिल हो गए।

24 साल के प्रियांश आर्य ने आईपीएल में सबसे तेज सैकड़ा जमाने वाले टॉप पांच बल्लेबाजों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया। उन्होंने पथिराना की धुनाई करते हुए चौके से शतक पूरा किया और यह कारनामा महज 39 गेंदों में कर डाला।

priyansh arya

प्रियांश आर्य ने 86 के निजी स्कोर से लगातार 2 छक्के और 1 चौका पथिराना को जड़ा और सैकड़ा पूरा कर लिया। कमेंट्री बॉक्स में मौजूद नवजोत सिद्धू ने इस बल्लेबाज की जमकर तारीफ की और खड़े होकर उनके शतकीय शॉट का आनन्द उठाया।

Priyansh Arya का पहला आईपीएल

प्रियांश अपना पहला ही आईपीएल खेल रहे हैं और इस तरह की तूफानी पारी खेलकर चेन्नई सुपर किंग्स को हैरान और परेशान कर दिया। शतक जड़ने के बाद वह आउट होकर चले गए लेकिन अपना काम बखूबी कर दिया। उन्होंने 42 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली। इस दौरान 9 छक्के और 7 चौके जमाए।

Priyansh Arya ने संभाला एक छोर

प्रियांश आर्य की यह पारी काफी अहम है क्योंकि एक छोर से विकेट पतन चल रहा था और दूसरी तरफ से उन्होंने अपने शॉट जड़ते हुए धमाल मचाना जारी रखा। उनके बेहतरीन शॉट्स की वजह से पंजाब किंग्स की रन गति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

पंजाब का टॉप क्रम रहा फ्लॉप

पंजाब किंग्स के टॉप क्रम के पांच बल्लेबाज ऐसे रहे, जो दआई का आंकड़ा भी प्राप्त नहीं कर पाए। उनमें प्रभसिमरन, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े नाम शामिल थे। प्रियांश आर्य के बाद शशांक सिंह ने कुछ आकर्षक शॉट जमाए और टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ाया। उन्होंने 36 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए, यानसेन ने नाबाद 19 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाकर पंजाब को 6 विकेट पर 219 रनों तक पहुंचा दिया।

आईपीएल में सबसे तेज शतक का कीर्तिमान क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 30 गेंदों में सैकड़ा जमाया था। उनके अलावा युसूफ पठान ने 37 और डेविड मिलर ने 38 गेंदों में शतक जमाया है। प्रियांश आर्य और ट्रेविस हेड ने 39-39 गेंदों में शतक जड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+