इमरान ताहिर ने बताया भारत की किस कमी के चलते दक्षिण अफ्रीका जीत गया सीरीज
नई दिल्लीः क्या भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर इसलिए एक के बाद एक शर्मनाक हार मिल रही है क्योंकि वह ज्यादा ही आत्मविश्वास में थी, इतना की वह अतिआत्मविश्वास बन जाएगा? पूर्व प्रोटियाज स्पिनर इमरान ताहिर को ऐसा ही लगता है। भारत ने टेस्ट सीरीज हारने के बाद वनडे सीरीज में गंवा दी है। अभी कल एक मुकाबला बाकी बचता है।

इमरान ताहिर वर्तमान में लीजेंड क्रिकेट लीग में वर्ल्ड जायंट्स टीम का हिस्सा हैं और ओमान में खेल रहे हैं।
एशिया लायंस के खिलाफ मैच के बाद इमरान ताहिर ने एएनआई को बताया, "मैं किसी भी टीम को नहीं आंकता लेकिन भारत एक बहुत अच्छी टीम है और यह दक्षिण अफ्रीकी टीम अभी उभर रही है और भारत में अति आत्मविश्वास था कि वे इस टीम को आसानी से हरा सकते हैं और यही भारतीय पक्ष की हार का मुख्य कारण है।"
स्पिनर ने कहा, "भारत ने पिछले 4 से 5 वर्षों में टेस्ट और एक दिन दोनों में विश्व क्रिकेट में दबदबा बनाया, लेकिन इस प्रोटियाज टीम ने बहुत अच्छा खेला और उन्होंने अपनी घरेलू परिस्थितियों का अच्छा फायदा उठाया और इसे जीत में बदल दिया।"
वनडे से पहले दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में भारत को हराया।
इमरान ने कहा, "यह किसी भी चीज की तुलना में सबसे बड़ी जीत है, मुझे लगता है कि यह जीत बहुत खास है क्योंकि यह टीम बहुत छोटी है और उन्होंने ऐसे देश को हराया जो लंबे समय से दोनों प्रारूपों पर हावी है। साउथ अफ्रीका ने इतना अच्छा खेला और दोनों श्रृंखलाओं को जीत कर दिखा दिया।
वहीं लीजेंड लीग क्रिकेट पर बात करते हुए ताहिर ने कहा, "इस तरह की लीग बहुत अच्छी है और मैं चाहता हूं कि आने वाले दिनों में भी यह इसी तरह जारी रहे, इसलिए हम रिटायर्ड क्रिकेटर मिलेंगे और खेलेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications