SL vs PAK: अगर बारिश से धुला श्रीलंका-पाकिस्तान का मैच तो क्या होगा? जानें किसे मिलेगा फाइनल का टिकट

Pakistan vs Sri Lanka, Super Fours, 5th Match: एशिया कप 2023 के सुपर 4 राउंड के 5वें मैच में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा। बाबर आजम की टीम 1 जीत और एक हार के साथ सुपर 4 अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। भारत के खिलाफ मिली बड़ी हार के बाद पाक का नेट रन-रेट -1.892 हो गया। एशिया कप 2023 के फाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें श्रीलंका को हराना होगा।

दरअसल, मंगलवार को सुपर फोर मुकाबले में श्रीलंका पर जीत से भारत को चार अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान बरकरार रखने में मदद मिली, हालांकि उनका नेट रन रेट (NRR) कम होकर +2.690 हो गया। भारत के खिलाफ हार के बावजूद श्रीलंका दो अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार है। उनका एनआरआर -0.200 है।

pakistan vs sri lanka

वहीं पाकिस्तान दो अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। पाकिस्तान का नेट रन रेट (NRR) -1.892 है, जबकि बांग्लादेश दो मैचों में शून्य अंकों के साथ तालिका में सबसे निचले स्थान पर है।

श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान के दो प्रमुख तेज गेंदबाज चिंता का विषय बने हुए हैं, क्योंकि हारिस रऊफ और नसीम शाह खेल के दौरान चोट लगने के कारण भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करने नहीं आये। रऊफ ने रिजर्व डे में गेंदबाजी नहीं की जबकि नसीम शाह मैच के दौरान चोटिल हो गए। यह टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है।

हालांकि, नसीम शाह की जगह जमान खान को लिया गया है, जबकि शाहनवाज दहानी को भी बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। जमान खान नसीम शाह की जगह लेंगे जबकि हारिस रऊफ को भी विश्व कप 2023 को ध्यान में रखते हुए इस खेल में आराम दिया जा सकता है। पाकिस्तान अपनी बल्लेबाजी यूनिट में कुछ अन्य बदलाव भी कर सकता है।

अगर बारिश से धुला श्रीलंका-पाकिस्तान का मैच तो क्या होगा?
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 14 सिंतबर को जब पाकिस्तान और श्रींलंका के बीच भिड़ंत होती, तो मैच का विजेता टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचेगा। इसका मतलब यह है कि बांग्लादेश फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गया है।

यदि श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच मैच बारिश के कारण धुल जाता है, तो श्रीलंका बेहतर नेट रन रेट के आधार पर फाइनल में पहुंच जाएगा। दरअसल, एक्यूवेदर (Accuweather) की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 सिंतबर को कोलंबो में 93 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+