BCCI पर हुई पैसों की जोरदार बारिश, यह नया टाइटल स्पॉन्सर देगा हर मैच के इतने करोड़ रुपये

BCCI Title Sponsor for Matches: बीसीसीआई को घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए अब एक नया टाइटल स्पॉन्सर मिल गया है। भारी रकम के साथ बोर्ड को नया स्पॉन्सर मिला है। IDFC फर्स्ट बैंक के रूप में बोर्ड को नया टाइटल स्पॉन्सर मिला है। बिड में सोनी स्पोर्ट्स को हराते हुए आईडीएससी फर्स्ट बैंक ने अधिकार हासिल किये हैं।

बेस प्राइस 2.4 करोड़ तक कर दी गई थी। बिड में महज दो ही कंपनियों ने हिस्सा लिया था। पेटीएम के बाद मास्टर कार्ड ने अधिकार हासिल किये थे, उस समय प्रति मैच के हिसाब से 3.8 करोड़ रुपये बीसीसीआई को मिले थे। अब आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से बोर्ड को 4.2 करोड़ रुपये प्रति मैच मिलेंगे।

bcci

मुंबई में बिड हुई थी। एक बार सब कुछ फाइनल होने के बाद आईडीएफसी फर्स्ट बैंक टाइटल स्पॉन्सर होगी। आने वाली सीरीज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। वर्ल्ड कप से पहले तीन मुकाबले होंगे।

बीसीसीआई और आईडीएफसी बैंक के बीच डील 1 सितम्बर से अगले तीन साल के लिए होगी। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार इस समय के दौरान भारत में 56 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले होंगे। इनसे बोर्ड को करीब 988 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने वाला है।

मीडिया अधिकारों के लिए सोनी अभी दौड़ में है। वह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। टाइटल स्पॉन्सर के लिए बोली लगाने वाले संस्थानों में कमी के कुछ कारण रहे हैं। इनमें मुख्य कारण ऊँची कीमतों का होना है। बाजार की स्थिति को देखते हुए कंपनियों ने इसमें भाग लेना उचित नहीं समझा। हालांकि बोर्ड ने प्राइस कम की थी लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।

साल 2015 में पेटीएम ने 2.4 करोड़ रुपये प्रति मैच के हिसाब से बोर्ड के साथ डील की थी। इसके बाद साल 2019 में डील को रिन्यू करते हुए रकम बढ़ाकर 3.8 करोड़ रुपये प्रति मैच कर दिया गया। एक साल पहले डील समाप्त करने के बाद मास्टर कार्ड ने पेटीएम की जगह ले ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+