ICC WTC Point Table: श्रीलंका की जीत ने बढ़ाई भारत की मुश्किल, फाइनल के लिए कठिन हुई राह

श्रीलंका ने आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 39 रनों से हराया।

नई दिल्ली, 12 जुलाई: श्रीलंका ने आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 39 रनों से हराया। ऑस्ट्रेलिया की इस हार का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट टेबल पर काफी फर्क पड़ा है। श्रीलंका की जीत का दक्षिण अफ्रीका को लाभ हुआ है और वह पहले पायदान पर पहुंच गई है। वहीं गाले टेस्ट में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर आ गई है। श्रीलंका की जीत ने भारत की मुश्किल भी बढ़ा दी है और टीम अंक तालिका में पांचवें पायदान पर पहुंच गई है।

टॉप 2 टीमों के बीच फाइनल

टॉप 2 टीमों के बीच फाइनल

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट टेबल में 71.43 प्रतिशत अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका पहले पायदान पर है। वहीं 70.00 प्रतिशत अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे, 54.17 प्रतिशत अंकों के साथ श्रीलंका तीसरे, 52.38 प्रतिशत अंकों के साथ पाकिस्तान चौथे और 52.08 अंकों के साथ भारत पांचवें स्थान पर है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला टॉप-2 टीमों के बीच खेला जाएगा।

अभी 6 टेस्ट मैच खेलने हैं

अभी 6 टेस्ट मैच खेलने हैं

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 में भारत ने अब तक 12 मुकाबले खेले हैं और 6 में जीत हासिल की है। भारत के लिए फाइनल में जगह बनाना आसान नहीं है। निर्णायक मैच खेलने के लिए भारत को अपने बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे। भारत को अभी ऑस्ट्रेलिया से 4 टेस्ट मैच और बांग्लादेश से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। भारत अगर इन सभी मुकाबलों को जीतता है तो उसके 68.05 प्रतिशत अंक होंगे। भारत को अगर फाइनल मैच खेलना है तो अंक तालिका में पहले या दूसरे पायदान पर रहना होगा।

श्रीलंका की जीत से नुकसान

श्रीलंका की जीत से नुकसान

हाल ही में इंग्लैंड ने आखिरी टेस्ट में भारत को मात देकर 5 मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रा कराई थी। इस टेस्ट में हार का भारत को पॉइंट टेबल में भारी नुकसान हुआ था और टीम तीसरे पायदान पर आ गई थी। लेकिन स्लो ओवर रेट के चलते भारत के 2 अंक काट लिए गए थे और टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई थी। अब श्रीलंका की जीत ने भारत को 5वें स्थान पर धकेल दिया है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में मुकाबला जीतने पर विजेता को 12 अंक, ड्रॉ होने पर 4 और टाई होने पर 6 अंक मिलते हैं। वहीं विजेता टीम को 100%, टाई होने पर 50%, ड्रॉ होने पर 33.33% और हार पर 0% अंक जोड़े मिलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+