Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

World Cup 2023 Schedule: देश के दो आइकॉनिक स्टेडियम ईडन गार्डन्स और वानखेड़े में होंगे ये मुकाबले

ICC world cup 2023 Schedule: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया है। भारत में होने वाली ये महा प्रतियोगिता 5 अक्टूबर से शुरू होगी और 19 नवंबर को इसका फाइनल मैच खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप 2023 भारत के 12 शहरों में होगा। देश के दो सबसे आइकॉनिक क्रिकेट स्टेडियम ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) और वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium)में भी काफी मुकाबले होंगे। वानखेडे स्टेडियम में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमे इस मैदान पर वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच खेलेंगी। ये मैच 21 अक्टूबर को होगा।

world cup 2023 Matches in Wankhede Stadium and Eden gardens

अगला मैच 24 अक्टूबर को बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। टीम इंडिया वानखेडे स्टेडियम में 2 नवंबर को क्वालीफायर टीम के साथ मुकाबला करेगी। 7 नवंबर को अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला होगा। 15 नवंबर को इस प्रतिष्ठित स्टेडियम में पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वानखेड़े स्टेडियम में मैच:

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ़्रीका बनाम बांग्लादेश
भारत बनाम क्वालीफायर
ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान
सेमीफाइनल

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 28 अक्टूबर को बांग्लादेश की टीम क्वालीफायर टीम के खिलाफ मुकाबला करेगी। 31 अक्टूबर को बांग्लादेश और पाकिस्तान का मैच होगा। 5 नवंबर को भारतीय टीम आइकॉनिक स्टेडियम में वर्ल्ड कप का पहला मैच खेलेगी, जहां साउथ अफ्रीका से मुकाबला होगा।

12 नवंबर को इंग्लैंड और पाकिस्तान का मैच होगा। इसके बाद 16 नवंबर को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाएगा। विश्व कप में ईडन गार्डन्स में मैच:

बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
सेमीफाइनल

वर्ल्ड कप 2023 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनके बीच राउंड रॉबिन लीग स्टेज होगी। टॉप की चार टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी, जहां से दो टीमों फाइनल में जाएंगी। पिछले वनडे वर्ल्ड कप में भी यही फॉर्मेट अपनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+