ICC की कमेंट्री बॉक्स में PAK की नापाक हरकत! सना मीर ने PoK को 'आजाद कश्मीर' कहकर विश्व कप में फैलाया जहर

ICC Womens World Cup 2025: क्रिकेट का मैदान अक्सर खेल भावना, रिकॉर्ड और प्रतिस्पर्धा का केंद्र होता है, लेकिन जब बात भारत और पाकिस्तान की हो, तो इसमें राजनीतिक बयानबाजी और विवादास्पद प्रोटोकॉल भी जुड़ जाते हैं। इस बीच महिला विश्व कप में पाकिस्तान की पूर्व कप्तान और आईसीसी हॉल ऑफ फेमर सना मीर ने एक विवादित बयान दिया, जिसने क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

दरअसल, गुरुवार (2 अक्टूबर) को पाकिस्तान और बांग्लादेश के मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए मीर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी नतालिया परवेज का जिक्र करते हुए उन्हें 'आजाद कश्मीर' से आने वाली बता दिया। यह टिप्पणी भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संवेदनशील राजनीतिक विवाद को सीधे तौर पर खेल के मैदान पर ले आई।

Former Pakistan Captain Sana Mir

मीर ने यह कहकर विवाद को हवा दी कि परवेज जैसे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर एक्सपोजर पाने के लिए लाहौर तक आना पड़ता है। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले महिला विश्व कप मुकाबले के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ 'नो-हैंडशेक' पॉलिसी जारी की है।

पुरुषों की टीम द्वारा एशिया कप में अपनाए गए इसी प्रोटोकॉल को दोहराते हुए, BCCI सचिव देबजीत सैकिया ने पुष्टि की कि क्रिकेट के सभी नियम (MCC) तो माने जाएंगे, लेकिन खिलाड़ियों के बीच किसी भी तरह के व्यक्तिगत अभिवादन (हाथ मिलाना या गले मिलना) की कोई गारंटी नहीं है।

ICC की कमेंट्री बॉक्स में PAK की नापाक हरकत!

एक तरफ सना मीर ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हिस्से को 'आज़ाद कश्मीर' कहकर राजनीतिक बयान दिया, तो वहीं दूसरी तरफ़ BCCI ने 'नो-हैंडशेक' प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू कर यह स्पष्ट कर दिया कि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंध अब क्रिकेट के मैदान की सीमाओं को भी लांघ चुके हैं।

IND vs PAK: इस संडे फिर होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

5 अक्टूबर 2025 (रविवार) को लगातार चौथे संडे, चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान एक बार फिर भिड़ेंगे। इस बार जंग का मैदान होगा श्रीलंका का आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो होगा, जहां ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, टूर्नामेंट कि शुरुआत आज मंगलवार से गुवाहाटी में भारत और श्रीलंका के बीच मैच से होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+