जानिए क्या है ICC Women's Championship टूर्नामेंट, जहां भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा मैच हो गया टाई
ICC Women's Championship 2022-25: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश दौरे का समापन वनडे सीरीज में 1-1 के नतीजे के साथ किया है। भारत ने तीसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ मैच को टाई किया है। इसके साथ हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने मेजबानों को टी-20 में 2-1 से हराने के बाद वनडे में 1-1 से बराबरी पर सीरीज खेली।।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम 49.3 ओवर में इतने ही रन बनाकर सिमट गई।

इस टाई के साथ ही, आईसीसी चैंपियनशिप 2022-25 की पॉइंट टेबल में टीम इंडिया का नंबर एक स्थान बरकरार है। महिला क्रिकेट टीम में यह तीसरी आईसीसी चैंपियनशिप साइकिल जारी है। जैसे पुरुष क्रिकेट में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और आईसीसी लीग जैसे टूर्नामेंट चलते हैं, उसी तर्ज पर यह एक टूर्नामेंट है।
आईसीसी वूमेन चैंपियनशिप के समापन के समय जो टीम टॉप 5 स्थान पर होती हैं, उनको ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मिल जाता है। एक टीम मेजबान होने के नाते डायरेक्ट क्वालीफाई करती है। बाकी की टीमों को क्वालीफायर टूर्नामेंट खेलना पड़ता है। वर्ल्ड कप 2025 भारत में खेला जाएगा।
आईसीसी वूमेन चैंपियनशिप 25 मई को शुरू हुई थी, जिसमें 10 टीम में शामिल है। इसमें दो नई टीमें बांग्लादेश और आयरलैंड की थी। बाकी आठ टीमों में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज शामिल है।
यह सभी टीमें 2025 में होने वाले आईसीसी वूमेन वर्ल्ड कप में ऑटोमेटिक तौर पर क्वालीफाई करने की ओर कोशिश रही हैं। प्रत्येक टीम इस साइकिल में चार घरेलू और चार विदेशी सीरीज समेत कुल आठ सीरीज खेलेगी। प्रत्येक सीरीज 3 वनडे मैचों की होगी।
यहां भारतीय महिला क्रिकेट टीम 9 मैचों में 7 जीत, 1 हार और एक टाई के साथ 15 अंक लेकर नंबर एक पर मौजूद है। श्रीलंका की क्रिकेट टीम 12 मैचों में चार जीत, एक हार और दो नो रिजल्ट के चलते 10 पॉइंट लेकर दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के भी 10-10 अंक हैं और यह टीमें क्रमशः 3, 4 और पांचवें स्थान पर हैं।
ये भी पढ़ें- ऑलराउंडर जडेजा बैटिंग में धोनी, कपिल देव पर भी भारी, भारत के 'बेस्ट' बल्लेबाज बनने में सिर्फ लक्ष्मण से पीछे
छठे स्थान पर छह मैचों में चार जीत के साथ 8 अंक लेकर ऑस्ट्रेलिया की टीम है। वेस्टइंडीज की टीम नौ मैचों में तीन जीत, पांच हार और 1 नो-रिजल्ट के साथ सातवें स्थान पर है। बांग्लादेश ने 8 में केवल एक मुकाबला ही जीता है, तीन मैच हारे हैं, एक टाई हुआ है और 4 का कोई नतीजा देखने के लिए नहीं मिला, जिसके चलते उनके 7 अंक हैं। इसके बाद साउथ अफ्रीका और आयरलैंड की टीम का नंबर आता है।












Click it and Unblock the Notifications