ICC WCQ: ज़िम्बाब्वे की टीम ने जीता दिल, हार के बाद बैठकर रो रहे वेस्टइंडीज के प्लेयर को लगाया गले
WQC 2023, ZIM vs WI: वर्ल्ड कप क्वालीफायर में जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए जिस तरह से वेस्टइंडीज को हराया, वह विंडीज टीम के खिलाड़ियों को भी समझ नहीं आया। वेस्टइंडीज के खिलाड़ी हार के बाद जमीन पर निराश होकर बैठ गए और रोने की स्थिति में थे।
मुकाबले जीतने के अलावा जिम्बाब्वे ने खेल भावना की अनूठी मिशाल पेश की। अंतिम विकेट के रूप में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज अल्जारी जोसेफ आउट हो गए। इसके बाद उनको भरोसा ही नहीं हो रहा था कि मैच हार गए हैं और जिम्बाब्वे ने उलटफेर कर दिया है।

जब वेस्टइंडीज की टीम के अंतिम बल्लेबाज (अल्जारी जोसेफ) हार के बाद मैदान पर घुटने के बल बैठकर रोने की स्थिति में आ गए थे, उस समय जिम्बाब्वे के खिलाड़ी (रजा और विलियम्स) उनके पास गए। उनसे बात की और सांत्वना देते हुए खेल भावना दिखाई। इस दृश्य के फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। आईसीसी ने भी एक ट्वीट किया। इसमें खेल भावना का जिक्र किया।
ज़िम्बाब्वे ने दो बार की वर्ल्ड चैम्पियन वेस्टइंडीज को 35 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला हर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ज़िम्बाब्वे की टीम ने 268 रनों का कुल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जवाब में खेलने के लिए आई वेस्टइंडीज की टीम 233 रनों के मामूली स्कोर पर आउट हो गई।
ग्रुप ए की अंक तालिका में जिम्बाब्वे नम्बर एक पर है। जिम्बाब्वे की टीम ने नीदरलैंड्स को भी हराया था। अब ऐसा लग रहा है कि सुपर छह में जिम्बाब्वे का स्थान पक्का है। वेस्टइंडीज के लिए राह आसान नहीं होने वाली है। हालांकि सुपर छह में वेस्टइंडीज की टीम भी जाने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications