ICC ने वर्ल्ड कप 2023 के लिए मस्कट जोड़ी की लॉन्च, फैंस को मिलेगा नाम चुनने का मौका
World Cup 2023: 12 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है, जिसका फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। इस बीच आईसीसी ने वर्ल्ड कप के लिए मस्कट (शुभंकर) जारी कर दिए हैं, जोकि यूथ को ध्यान में रखकर तैयार किए गये हैं।
आईसीसी के अधिकारी ने दावा किया कि शुभंकर 'उस भावना और एकता का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसे क्रिकेट दुनिया भर में बढ़ावा देता है जो क्रिकेट प्रशंसकों की अगली पीढ़ी को उत्साहित करेगा।' ICC द्वारा भारत के गुरुग्राम में एक कार्यक्रम में शुभंकर का अनावरण किया गया, इस दौरान U19 विश्व कप विजेता कप्तान यश ढुल और शैफाली वर्मा उपस्थित रहे।

आईसीसी के आयोजन प्रमुख क्रिस टेटली ने कहा कि, वर्ल्ड कप 2023 से पहले आईसीसी की शुभंकर जोड़ी को लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है। हमारे मस्कट एकता और जुनून के प्रतीक के रूप में खड़े हैं, जोकि दोनों लिंगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे हमारी गतिशील दुनिया में लैंगिक समानता की महत्वपूर्ण भूमिका का प्रतीक हैं।'
उन्होंने कहा, 'क्रिकेट प्रशंसकों की अगली पीढ़ी के साथ जुड़ने की आईसीसी और क्रिकेट की प्राथमिकता के अनुरूप, ये शुभंकर बच्चों को शामिल करने और उनका मनोरंजन करने की शक्ति रखते हैं, जिससे आईसीसी आयोजनों से परे खेल के प्रति प्यार बढ़ता है।'
इस बीच, दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के शुभंकर के नामकरण में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। वनडे क्रिकेट विश्व कप 5 अक्टूबर को शुरू होने वाला है और फाइनल 19 नवंबर को होगा।












Click it and Unblock the Notifications