U19 WC 2022: 4 खिलाड़ी जिनके दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंद फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगा मुकाबला

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे अंडर 19 विश्वकप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मैच बुधवार को खेला गया, जहां पर भारत की युवा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा अंदाज में हरा दिया। इसके साथ ही भारत की टीम ने युवा खिलाड़ियों के इस मेगा इवेंट में 8वीं बार फाइनल में जगह बना ली है। अब भारतीय टीम को खिताब हासिल करने के लिये फाइनल में इंग्लैंड का सामना करना है, जिसने पहले सेमीफाइनल मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ किसी तरह खुद को हारने से बचाया था। भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच खेला जाने वाला यह फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को आयोजित किया जायेगा। इससे पहले अफगानिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी थी और पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने से महज 15 रन से चूक गई थी। वहीं भारतीय टीम के लिये यह टूर्नामेंट अब तक काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है, जिसके बावजूद इस युवा टीम ने लगातार 5वें मैच में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली है।
और पढ़ें: U19 WC 2022: सिर्फ 15 रन से फाइनल में पहुंचने से चूका अफगानिस्तान, 24 साल बाद इंग्लैंड ने बनायी जगह
भारत ने अंडर 19 विश्वकप के इतिहास में लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बनाने का कारनामा किया है और अगर वो इस बार खिताब जीतने में कामयाब रहता है तो यह उसका 5वां अंडर 19 विश्वकप खिताब होगा। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को हराया था, जिसके बाद उसकी टीम के 6 खिलाड़ी कोरोना वायरस की चपेट में आ गये, लेकिन भारतीय टीम ने बचे हुए 11 खिलाड़ियों के साथ जीत की लय को बनाये रखा और लीग स्टेज के बचे हुए 2 मैचों में आयरलैंड और युगांडा को बड़ी हार देकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। क्वार्टरफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से हुआ जिसे उसने रौंदकर पिछले विश्वकप फाइनल की हार का बदला लिया और जब सेमीफाइनल में उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ तो भारत ने 96 रनों से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली। भारतीय टीम ने इस विश्वकप में अब तक सिर्फ जीत नहीं बल्कि बड़ी जीत हासिल की है। आइये एक नजर उन 4 खिलाड़ियों पर डालें जिन्होंने सेमीफाइनल मैच में भारत को जीत दिलाने में मदद की।
और पढ़ें: IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रह सकते हैं यह 5 विदेशी प्लेयर, 2 करोड़ का है बेस प्राइस

शेख रशीद और यश ढुल ने रखी जीत की नींव
एंटिगुआ के मैदान पर खेले गये इस सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, हालांकि उसकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उसने महज 37 रन के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों अंगरिक्ष रघुवंशी (6) और हरनूर सिंह (16) का विकेट खो दिया। यहां से लगा कि शायद भारतीय बल्लेबाजी थोड़ा मुश्किल में पड़ सकती है लेकिन तभी टीम के उपकप्तान शेख रशीद और कप्तान यश ढुल ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिये 204 रनों की साझेदारी कर डाली। इस साझेदारी में जहां कप्तान यश ढुल ने 110 गेंदों का सामना कर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 110 रनों की शतकीय पारी खेली तो वहीं पर उपकप्तान शेख रशीद शतक लगाने से चूक गये। रशीद ने 108 गेंदों का सामना कर 8 चौके और एक छक्के की मदद से 94 रनों की पारी खेली।

रवि कुमार ने दिलाई भारत को अच्छी शुरुआत
जैक निस्बेट ने यश ढुल को रन आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा तो वहीं पर अगली ही गेंद पर शेख रशीद भी आउट होकर वापस लौट गये। हालांकि इन दो दिग्गज खिलाड़ियों के दम पर भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 290 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर अपना पहला विकेट खो दिया। भारत के लिये टीग विली का यह विकेट रवि कुमार ने अपनी पारी की पहली ही गेंद पर हासिल किया। रवि कुमार ने इस मैच में 6 ओवर गेंदबाजी कर 37 रन दिये और 2 बेहद अहम विकेट हासिल किये। भारत को पहली सफलता दिलाने के बाद रवि कुमार ने ऑस्ट्रेलिया की उम्मीद बन रहे लचलन शॉ (51) का विकेट लिया जो कि अपनी टीम के लिये अर्धशतक लगाकर उसे हार से दूर करने की कोशिश कर रहे थे।

विक्की ओसवाल ने समेटा मैच
भारत के लिये दूसरे गेंदबाज विक्की ओसवाल ने भी जीत में अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने दूसरे विकेट के लिये 70 रन की साझेदारी को तोड़ कर भारतीय टीम को वापसी करने का मौका दिया। महज 3 रन पर पहला विकेट खो देने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिये कैम्पबेल केलावे (30) और कोरी मिलर (38) ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिये 70 रन जोड़ डाले। यहां पर ओसवाल ने 17वें ओवर की कमान संभाली और कैम्पबेल को निशांत संधु के हाथों कैच कराकर दूसरा झटका दिया। इस साझेदारी के टूटने के बाद निशांत संधु (2 विकेट) और अंगरिक्ष रघुवंशी (1 विकेट) ने भारतीय टीम की वापसी करायी और 101 रन के स्कोर तक कंगारू टीम के 5 विकेट हासिल कर लिये। यहां पर ओसवाल एक बार फिर गेंदबाजी में लौटे और लगातार दो ओवर्स में दो विकेट हासिल कर ऑस्ट्रेलिया की कमर ही तोड़ दी। जैक स्नीफील्ड (20) और लॉ के दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम कुछ देर लड़ती रही लेकिन जल्द ही उसने घुटने टेक दिये 194 रन पर सिमट गई। भारत ने 96 रनों से मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications